Select Date:

कुलभूषण जाधव के वकील को लेकर पाकिस्तान हाईकोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई

Updated on 02-10-2020 09:01 PM

नई दिल्ली पाकिस्तान में फांसी की सजा पाए भारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव के बचाव में वकील की नियुक्ति से संबंधित मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। सुनवाई हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में होगी, जिसमें चीफ जस्टिस अथर मिनल्लाह, जस्टिस आमिर फारुक और जस्टिस मियां गुल हसन औरंगजेब होंगे। यह सुनावई से वक्त पर होने जा रही है जब इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत की तरफ से इस केस में भारतीय वकील या क्वीन के काउंसिल की मांग को खारिज कर दिया था। सितंबर में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने संघीय सरकार को यह आदेश दिया था कि वे जाधव के लिए वकील नियुक्त करने का भारत को एक और मौका दें। इसके साथ ही, एक महीने के लिए सुनवाई को स्थगित कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव केस में पाकिस्तान आईसीजे के फैसलों का पालन नहीं कर रहा है और ही सभी डॉक्यूमेंट्स और बिना रोक एक्सेस दिया है। उन्होंने कहा कि जाधव को निष्पक्ष ट्रायल के लिए पाकिस्तान ने भारतीय वकील या क्वीन काउंसिल की नियुक्ति का भी समाधान नहीं किया है। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के मामले में कोई भारतीय वकील या 'क्वींस कांउसल' नियुक्त किए जाने की भारत की मांग खारिज कर दी। पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की सजा पर पुनर्विचार के लिये स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने को लेकर एक भारतीय वकील या 'क्वींस काउंसल को नियुक्त करने की भारत की ओर से अपील की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत जाधव की पैरवी के लिए लगातार पाकिस्तान से बाहर का वकील नियुक्त किए जाने की अतार्किक मांग कर रहा है। उन्होंने कहा, हमने भारत को सूचित किया है कि केवल उन वकीलों को पाकिस्तानी अदालतों में उपस्थित होने की अनुमति है जिनके पास पाकिस्तान में वकालत करने का लाइसेंस है। इस परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि क्वींस काउंसल एक ऐसा बैरिस्टर या अधिवक्ता होता है, जिसे लॉर्ड चांसलर की सिफारिश पर ब्रिटिश महारानी के लिये नियुक्त किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.