Select Date:

स्वास्थ्य मंत्रालय देश में कोरोना की वैक्सीन के लिए 80 हजार करोड़ के आकलन से असहमत

Updated on 01-10-2020 03:00 AM

नई दिल्ली कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जारी प्रयासों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह इस इस आकलन से असहमत है कि भारत में सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर जवाब दे रहे थे। पूनावाला ने सरकार से पूछा था कि क्या भारत में सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक देने के लिए अगले एक साल में उसके पास 80 हजार करोड़ रुपये होंगे। भूषण ने कहा कि वह 80 हजार करोड़ रुपये के आकलन से सहमत नहीं हैं।

सरकार ने वैक्सीन के जानकारों की समिति बनाई है। समिति ने अब तक पांच बैठकें भी कर ली है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में कोरोना वैक्सीन के वितरण और प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण पर आने वाले खर्च को लेकर चर्चा की गई है। भूषण ने कहा कि समिति की बैठकों में जितनी रकम की आवश्यकता का आकलन किया गया है, उतनी रकम सरकार के पास है। प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा।

भारत में वैक्सीन बनाने में जुटी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने शनिवार को सरकार से पूछा था कि क्या उसके पास लोगों के लिए वैक्सीन खरीदने और वितरित करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये होंगे।

पूनावाला ने ट्वीट किया, 'क्या भारत सरकार के पास अगले एक साल में 80,000 करोड़ रुपये होंगे? क्योंकि भारत में हर किसी के लिए वैक्सीन खरीदने और वितरित करने के लिए स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय को इतनी रकम की जरूरत होगी। यह अगली चुनौती है, जिससे हमें निपटना होगा।' इस ट्वीट के साथ पूनावाला ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) अगले साल के मध्य तक भारत और निम्न मध्यम आय वाले देशों (एलएमआईसी) के लिए कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त 10 करोड़ खुराक तैयार करेगी। कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त 10 करोड़ खुराक तैयार करने के लिए उसके और अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन (गावी) बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच करार हुआ है।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.