Select Date:

रिटायरमेंट से पहले विराट-रोहित के साथ एक बार खेलना था, टीम इंडिया में चुना गया ये जादुई गेंदबाज, ये सपना भी हो गया पूरा

Updated on 03-06-2026 05:24 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा दुबे ने कहा है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से पहले उनके साथ खेलना चाहते थे। दुबे ने कहा है कि रोहित और विराट के साथ मैदान और ड्रेसिंग रूम शेयर करना उनका सपना रहा है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ खेलना चाहता था

विदर्भ की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हर्ष दुबे ने जियोस्टार पर कहा, 'अगर आप किसी भी युवा क्रिकेटर से पूछें कि वे अभी किसके साथ खेलना चाहते हैं तो पहले दो नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा होंगे। मैं उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूं। जब से मैंने क्रिकेट को समझना शुरू किया है वे भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वर्ल्ड क्रिकेट में छाए हुए हैं। इसलिए उनके साथ खेलने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।'
दुबे ने कहा, 'मैं हमेशा कम से कम एक लेजेंड के साथ खेलना चाहता था इससे पहले कि वे रिटायर हो जाएं या जब भी उनका आखिरी दौर आए। अगर मुझे उनके साथ एक मैच भी खेलने को मिला तो यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा होगा।' उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो जैसे ही मेरा नाम श्रीलंका-अफगानिस्तान ए टीम के साथ होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए आया मुझे लगा कि मैं अभी टीम में नहीं हूं। इसलिए मैंने खुद से कहा कि अभी आईपीएल पर ध्यान दो और जब समय आएगा तो त्रिकोणीय सीरीज के बारे में सोचूंगा। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मेरा नाम आ सकता है और दोनों फॉर्मेट में जगह मिलने का अंदाजा तो बिल्कुल नहीं था। मेरे पास अपनी खुशी को जताने के लिए शब्द नहीं हैं।'

फोन रखने के बाद पता चला

भारतीय टीम में अपने चयन के समय को याद करते हुए दुबे ने कहा, 'हम एयरपोर्ट पहुंचे थे और पता चला कि हमारी फ्लाइट एक घंटे लेट है। मुझे एक क्रिकेट सोशल मीडिया पेज मैनेज करने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसमें पूछा गया कि वनडे सीरीज में मेरा नाम होने पर मुझे कैसा लग रहा है। लाउंज में शोर और नेटवर्क की दिक्कतों की वजह से, मुझे लगा कि वह श्रीलंका ए वनडे त्रिकोणीय सीरीज की बात कर रहे हैं। मैंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मैं अपने सपने के एक कदम और करीब आ गया हूं और मेरा फोकस अभी भी आईपीएल पर है।'
दुबे ने कहा, 'जैसे ही मैंने फोन रखा, मुझे मैसेज आने लगे कि मुझे टेस्ट और दोनों के लिए कॉल-अप मिला है। मैं संशय में था क्योंकि टीम की घोषणा अभी-अभी हुई थी इसलिए मैंने जल्दी से ऑनलाइन चेक किया और खबर देखी। सच कहूं तो मुझे यह समझने में कुछ मिनट लगे कि क्या हुआ था। जब मुरली सर ने मुझसे पूछा कि टीम में दूसरे स्पिनर कौन हैं तो मैंने उनसे कहा कि मैंने सिर्फ अपना नाम देखा है। सच में ऐसा लगा जैसे मैं सपना देख रहा हूं।'

टीम इंडिया के लिए खेलने का था सपना

बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, 'अगर आप किसी भी क्रिकेटर से पूछेंगे तो वह कहेगा कि वह इंडिया के लिए खेलना चाहता है और लंबे समय तक खेलना चाहता है। लेकिन बहुत आगे की सोचने के बजाय, मैं एक बार में एक गेम पर ध्यान देना पसंद करता हूं, जो मेरे हाथ में है। अगर मैं आज आईपीएल का कोई मैच खेल रहा हूं तो मेरा ध्यान इस बात पर होता है कि मैं आज क्या बेहतर कर सकता हूं। अगर मैं कल भारत के लिए खेल रहा हूं, तो मैं अगले 10 साल खेलने के बारे में सोचने के बजाय इस बात पर ध्यान दूंगा कि मैं अपनी टीम के लिए और क्या कर सकता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.