Select Date:

युवावस्था में जल्दी फिल्मों में आ गई, इस वजह से प्रशिक्षण का ज्यादा मौका नहीं मिला: स्नेहा उल्लाल

Updated on 07-10-2020 09:10 PM

मुंबई साल 2005 में जब स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें पहली फिल्म में ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ कास्ट किया गया था। उनका चेहरा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बहुत अधिक मिलता जुलता है, इस वजह से भी अक्सर उनकी चर्चा होती रहती है। एक बातचीत में उन्होंने कहा  मैं अपने रंग और चेहरे की बनावट के साथ बहुत सहज हूं और किसी भी तरह की तुलना ने मुझे परेशान नहीं किया। स्नेहा ने कहा यह पीआर रणनीति थी कि मुझे कैसे प्रस्तुत किया जाए। उस चीज ने वास्तव में पूरी तुलना पर जोर दिया। अन्यथा, यह इतनी बड़ी बात नहीं होती। उन्हें लगता है कि युवावस्था में उन्हें खुद को और प्रशिक्षित करने में वक्त देना चाहिए था। उन्होंने कहा मुझे अपने जीवन में पछतावा नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी।

स्नेहा ने कहा, अगर मैं इंतजार करती, तो शायद मैं खुद को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित कर सकती थी या चीजों के महत्व को बेहतर समझ सकती थी। वह अब 15 साल बाद जी5 थ्रिलर शो 'एक्सपायरी डेट' से डिजिटल डेब्यू कर चुकी हैं। यह दो जोड़ों की कहानी है, जिसमें विवाहेतर संबंध को दिखाया गया है। स्नेहा ने कहा मैं शूटिंग शुरू करने से पहले थोड़ी घबराई थी, क्योंकि मैं लंबे समय बाद अभिनय कर रही थी और यह मेरे लिए एक नया माध्यम है, लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची, तो वे सारे विचार गायब हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.