नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज यह 2,50,428 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,335 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,210 रुपये तक गिर गई।
सुबह 9.15 बजे यह 1,968 रुपये यानी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 2,50,577 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाली चांदी 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 153800 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 218 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,725 रुपये तक आई। सुबह 9.20 बजे यह 150 रुपये यानी 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 1,53,793 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सर्राफा कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,280 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने में भी 10 रुपये की गिरावट आई है और 1,42,340 रुपये पर है। 18 कैरेट भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी में 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है और यह 2,74,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली का रेट
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। खुदरा कारोबारियों और स्टॉकिस्ट की खरीदारी से ऐसे हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, सोमवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2.57 लाख रुपये प्रति किलो थी। वहीं, सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…