वर्ल्ड कप शुरू होते ही नया बवाल, फीफा ने इस देश की जर्सी को कर दिया बैन, इस वजह से लिया एक्शन
Updated on
12-06-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग मैच से पहले जर्सी बदलने को कहा गया है। न्यूजीलैंड और पेरू के खिलाफ क्रमश: 2 जून और 5 जून को हैती के खिलाड़ी विवादित जर्सी पहनकर उतरे थे। फीफा के निर्देश के बाद इसमें बदलाव की पुष्टी की जा चुकी है।
फ्रेंडली मैचों में हुआ जर्सी का इस्तेमाल
फ्लोरिडा में दो फ्रेंडली मैचों के दौरान हैती के खिलाड़ियों की जर्सी पर 1803 की वर्टिएरेस की लड़ाई की तस्वीर और राष्ट्रीय ध्वज दर्शाया गया था। फीफा की ओर से आपत्ति दर्ज करने के बाद साएटा ने इसमें बदलाव की पष्टी की गई है। अपनी बात रखते हुए साएटा ने कहा कि, 'साएटा की ओर से पेश किया गया फाइनव डिजाइन उन पुरुषों और महिलाओं को सम्मान देने के लिए था जो हर दिन हैती के भविष्य में योगदान देते हैं और इसका मकसद कोई राजनीतिक बयान देना नहीं था।'
क्या कहता है फीफा का नियम?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फीफा के इक्विपमेंट नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की किट पर किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या व्यक्तिगत संदेश और नारे की मनाही है। साएटा की ओर से बयान में कहा गया कि उनकी ओर से FIFA के नियमों के तहत एलिमेंट्स को जोड़ा था। जिनका अलग-अलग मतलब निकाला जा सकता है। इसके बावजूद वह जर्सी में बदलाव करने को तैयार हैं. साएटा ने बयान में कहा, 'समीक्षा प्रक्रिया के दौरान, FIFA ने पाया कि उसके इक्विपमेंट नियमों के तहत कुछ विज़ुअल एलिमेंट्स का अलग-अलग मतलब निकाला जा सकता है और आखिरकार उसने डिज़ाइन में बदलाव करने को कहा। हालांकि यह मतलब हमारी सोच से अलग था। फिर भी साएटा ने प्रक्रिया का सम्मान किया और FIFA की बताई गई आखिरी जरूरतों को लागू किया।'
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।…
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार यानि 8 जून को लंदन के एक नाइटक्लब विवाद में घिरते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उन्हें और तेज गेंदबाज…
नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल…
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच किंग्स्टन के सबिना पार्क में पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें मेजबानों ने…
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…