Select Date:

ओडिशा के पूर्व मंत्री एसके मतलूब अली का 78 साल में निधन

Updated on 25-09-2020 01:28 AM

भुवनेश्वर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री एसके मतलूब अली का 78 साल में निधन हो गया। मंत्री के बेटे मसूद अली ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के बाद सात सिंतबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।गुरुवार की सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अली के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। मतलूब अली का जन्म 16 दिसंबर 1942 को हुआ था। वह ओडिशा के माहंगा निर्वाचन क्षेत्र से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चार बार (1974, 1980,1985 और 1995) विधायक चुने गए। जेबी पटनायक और नंदिनी सतपथी की सरकार में अली विद्युत एवं सिंचाई, ग्रामीण विकास और उच्च शिक्षा मंत्री रहे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कई पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.