पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा मॉर्निंग वॉक पर प्रतिबंध हटाया जाये
Updated on
22-07-2020 07:44 PM
भिलाई। जिला प्रशासन द्वारा 23 जुलाई से लगने वाले लॉकडाउन में मॉर्निंग वॉक पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाने की मांग पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने की है। श्री पाण्डेय ने कहा है कि भिलाई शहर में सभी उम्र के हजारों लोग सुबह-सुबह अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मॉर्निंग वॉक करते हैं। वहीं मेडिकल साइंस भी इस बात पर जोर देता है कि, कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा होना चाहिए। ऐसे में अगर मार्निंग वाक पर प्रतिबंध लगता है तो लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ेगी।
पाण्डेय आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौर में लोग रोजोना मॉर्निंग वॉक, व्यायाम, साइकलिंग एवं योग जैसे अभ्यास सड़कों, चौराहों अथवा मैदान में करते हैं। इस तरह से प्रतिबंध लगाए जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भिलाई शहर में सभी के पास इतने बड़े-बड़े घर नहीं है कि, वे अपने घरों में रहकर एक सप्ताह तक इस तरह से अभ्यास कर सके। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश ने जिला प्रशासन ने इस बारे में विचार करने और मॉर्निंग वॉक एवं अन्य व्यायाम के लिए बच्चे, बूढ़ों और महिलाओं को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक अनुमति देने की बात कही है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“…
अम्बिकापुर। राज्य शासन की द्वारा “मोर दुआर साय सरकार” पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड…
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा…
कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर उनके आरपी नगर स्थित निवास…
महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार अभियान)" के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। ताकि…
कोरबा। नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध रूप से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की।…
दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने…
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक…