तेल को भूल जाइए भारत को रेकॉर्ड सोना बेच रहा रूस, यूक्रेन जंग में ट्रंप के इरादों पर फिरा पानी
Updated on
22-01-2026 12:39 PM
मॉस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल वॉइट हाउस में आने के बाद यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूस के ऊर्जा निर्यात को निशाना बनाना शुरू किया था। इसमें रूस पर प्रतिबंधों को कड़े करने के साथ ही भारत जैसे देशों पर रूसी तेल खरीदने के लिए दंडात्मक टैरिफ भी लगाए गए। हालांकि, ट्रंप के तमाम प्रयासों के बाद भी रूस कमजोर नहीं पड़ा है। बल्कि इसने अब अमेरिकी प्रतिबंधों की काट भी ढूढ़ ली है। रूस अब भारत के साथ अपने लेनदेन के लिए सोने का इस्तेमाल कर रहा है। रूस की RIA नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने बताया है कि रूस ने पिछले साल पहले 10 महीनों में भारत को 5 करोड़ डॉलर (करीब 458 अरब भारतीय रुपये) से ज्यादा का सोना निर्यात किया है।
रूसी एजेंसी ने भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के डेटा के हवाले यह जानकारी दी है। इसने कहा है कि अगस्त 2025 में 2.34 करोड़ डॉलर मूल्य के सोने के शिपमेंट के साथ डिलीवरी फिर से शुरू की गई थी, जो 2021 के बाद सबसे बड़ी थी। अक्टूबर में 2.69 करोड़ डॉलर का सोना और भेजा गया।
रूसी तेल को लेकर भारत पर टैरिफ
खास बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अगस्त महीने में ही रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था। इससे भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ 50 फीसदी पहुंच गया जो दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक है। यह टैरिफ अभी तक लागू है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूसी तेल की खरीद से पुतिन को यूक्रेन में अपना युद्ध जारी रखने के लिए फंडिंग मिलती है। हालांकि, रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत ने रूसी तेल की खरीद में कमी की है।
रूस बेच रहा विदेशी करेंसी और गोल्ड रिजर्व
इसी सप्ताह की शुरुआत में आई एक रूसी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि रूस अपने नेशनल वेल्थ फंड (NFW) से विदेशी करेंसी की बिक्री में तेजी करेगा। इसके साथ ही गोल्ड रिजर्व से सोना निकालने की भी तैयारी है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद तेल और गैस के निर्यात से होने वाली कमाई में गिरावट के चलते यह फैसला लिया गया है। मॉस्को टाइम्स ने बताया था कि रूसी वित्त मंत्रालय ने 16 जनवरी से 5 फरवरी तक हर दिन 16.5 करोड़ डॉलर के चीनी युआन और सोने की बिक्री की योजना तैयार की है। यह कुल बिक्री 2.48 अरब डॉलर की होगी जो कोविड-19 के संकट से भी ज्यादा है। इसी रिपोर्ट में बताया गया था कि रूस ने पिछले चार साल में लगभग अपने फंड से लगभग 60% सोना बेच दिया है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…