तालिबानी मॉडल से मुकाबले की तैयारी
एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉडल में अफगान मुजाहिदीनों की रणनीतियां शामिल हैं, जिसे 1979-89 के सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया था। ये वही रणनीतियां हैं जिनका इस्तेमाल तालिबान ने अमेरिका और कनाडा समेत सहयोगी सेनाओं के खिलाफ 20 साल के युद्ध में किया था। अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद कब्जा करने की स्थिति में अमेरिकी सेनाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना होगा।कनाडा का मिलिट्री मॉडल का साफ सबूत है कि वॉशिंगटन और ओटावा के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं। कनाडा अब ट्रंप प्रशासन पर भरोसा नहीं कर रहा है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा कि अमेरिका के दबदबे वाली पुरानी वैश्वक व्यवस्था अब वापस नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी वैश्विक व्यवस्था खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि पुराना वर्ल्ड ऑर्डर एक झूठ था जिसमें पीड़ित के लिए अलग कानून थे और शोषक के लिए अलग कानून थे। कार्नी के बयान को अमेरिका के खिलाफ सीधी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
