Select Date:

कृषि उत्पादों की सुगम ढुलाई के लिए आंध्र के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्श नगर के बीच चली पहली किसान ट्रेन

Updated on 10-09-2020 05:41 PM

नई दिल्ली कृषि क्षेत्र के उत्पादों के परिवहन के लिए रेलवे ने अभिनव पहल करते हुए  आंध्र के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्श नगर के बीच पहली किसान ट्रेन शुरु की है। ट्रेन से ताजे फल, सब्जी और अन्य कृषि उत्पादों की तेज और सुगम ढुलाई हो सकेंगी। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्श नगर के लिए रवाना हुई यह दक्षिण भारत से चलने वाली पहली किसान रेल है। कृषि मंत्रालय से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जबकि अलग-अलग स्थानों से आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी और रेल राज्यमंत्री सुरेश सी. अंगड़ी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अनंतपुर से आदर्श नगर के लिए इस विशेष पार्सल ट्रेन को रवाना किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसान रेल से जल्द खराब होने वाले कृषि उत्पादों का ट्रांसपोर्टेशन एक जगह से दूसरी जगह तक तेजी और सुगमता से होने से किसानों को उपज का बेहतर दाम मिलने के साथ-साथ कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों की उन्नति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा, 'बजट में किसान रेल किसान उड़ान की सुविधाओं की घोषणा की गई थी ताकि फल-सब्जियां कम समय में एक से दूसरे स्थान तक पहुंच पाए।' ध्यान रहे कि पहली किसान रेल पार्सल स्पेशल ट्रेन का परिचालन पिछले महीने 7 अगस्त को महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के बीच शुरू हुआ था जिसे बाद में दानापुर से मुजफ्फरपुर तक बढ़ा दिया गया और इस ट्रेन के फेरे भी बढ़ाकर सप्ताह में तीन दिन कर दिए गए हैं। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के बरौनी से झारखंड के टाटानगर के बीच पिछले महीने दूध के परिवहन के लिए एक विशेष पार्सल ट्रेन चलाई। अब आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्शनगर के बीच किसान रेल पार्सल ट्रेन चली है।

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कहा, 'बागवानी में आंध्रप्रदेश का महत्वपूर्ण स्थान है। टमाटर, पपीता, कोको चिली के उत्पादन में देश में आंध्रप्रदेश का पहला स्थान है। कोविड संकट के चलते ये उपज दिल्ली तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए प्रधानमंत्री से निवेदन किया और उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए इसकी व्यवस्था कराई।' रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा कि अब आंधप्रदेश से दिल्ली तक कम समय में किसानों के उत्पाद पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार के नए अध्यादेश से किसान अपने उत्पाद वहां बेच सकते है, जहां उन्हें उसकी सही कीमत मिले। किसानों व्यापारियों से रेलवे लगातार संपर्क में है, ताकि उन्हें सुविधाएं मिल सके। यह गाड़ी दक्षिण भारत के किसानों को उत्तर भारत से जोड़ने का काम करेगी।'


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.