- मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान की एयर फोर्स ने रावलपिंडी, बलूचिस्तान के क्वेटा, खैबर पख्तूनख्वा और दूसरी जगहों पर मिलिट्री बेस को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को काफी नुकसान पहुंचा है।
- सोमवार सुबह अफगान रक्षा बलों ने पक्तिका में अंगूर अडा बेस के सामने पाकिस्तान के एक आर्मर्ड टैंक को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।
- झड़पें सिर्फ हवाई हमलों तक ही नहीं रहीं। अफगान रक्षा बलों ने अंगूर अडा इलाके में पाकिस्तान की सेना के खिलाफ जवाबी हमले भी किए।
- अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सैन्य बलों के ऑपरेशन के चलते पाकिस्तानी सेना को कई जगहों पर पीछे हटना पड़ा है।
- तालिबान की सेना के जवाबी हमले शुरू होने के बाद से 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि अफगान बलों ने 30 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा किया है।
