मंगेतर आकृति अग्रवाल ने कहा- हम इतने गंवार हैं, पृथ्वी शॉ ने मजे ले लिए
Updated on
23-07-2026 12:50 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल भी हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थीं लेकिन अब दोनों एक साथ ट्रिप पर हैं। आकृति लगातार सोशल मीडिया पर जापान की फोटो और वीडियो पोस्ट कर रही हैं।
आकृति और पृथ्वी का वीडियो वायरल
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का लग रहा है। इसमें दोनों वहां लिखे जापानी भाषा के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें आकृति कहती हैं- कुछ भी अंग्रेजी में नहीं लिखा है। मुझे दो चीजें दिखाई दे रही हैं।
इसके बाद पृथ्वी शॉ ने दिखाया कि इंग्लिश में चीजें लिखी हुई हैं। इसके बाद आकृति ने कहा कि हम इतने गंवार हैं कि समझ ही नहीं आ रहा। इसपर पृथ्वी शॉ ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम नहीं। इसपर आकृति ने कहा कि मैं।
मार्च में पृथ्वी ने आकृति से सगाई की थी
26 साल के पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से मार्च में सगाई की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट की फोटो शेयर की। 23 साल के आकृति अग्रवाल एक्ट्रेस के साथ ही सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर हैं। पृथ्वी शॉ ने पिछले साल गणेश चतुर्थी के मौके पर आकृति अग्रवाल के साथ फोटो शेयर की थी। तभी दोनों के डेटिंग के रूमर्स शुरू हुए थे।
पृथ्वी शॉ को वेस्ट जोन टीम में जगह
23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए वेस्ट जोन की टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है। रुतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी करेंगे। पृथ्वी ने पिछले साल मुंबई को छोड़कर घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलने का फैसला किया था। आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…