'चीन को भी हम पर भरोसा नहीं', मौलाना डीजल ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत और अफगानिस्तान भी दुश्मन
Updated on
09-02-2026 12:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का दुनिया में कोई दोस्त नहीं बचा है। पाकिस्तान जिस चीन को अपना सदाबहार दोस्त कहता है, वह भी अब उस पर भरोसा नहीं करता है। यह बात पाकिस्तान की धार्मिक राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कही है। मौलाना डीजल के नाम से मशहूर फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ की सरकार और देश के सैन्य प्रतिष्ठान पर तीखा हमला बोला है। रहमान ने कहा कि दशकों की गलत विदेश नीति के चलते पाकिस्तान के पास एक भी दोस्त नहीं बचा है।
भारत और अफगानिस्तान सभी बने दुश्मन
एक कार्यक्रम में बोलते हुए फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की पिछले 78 सालों विदेश नीति और खासकर अफगानिस्तान के साथ उसके रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान आज अपने नीति बनाने वालों से पूछना चाहता है कि पिछले 78 साल से मेरी अफगान पॉलिसी क्यों नाकाम रही? उन्होंने कहा, 'आज भारत हमारा दुश्मन है, अफगानिस्तान हमारा दुश्मन है और यहां तक कि ईरान और चीन भी हमसे नाराज हैं।'
पाकिस्तानी सेना के अंदर बताई फूट
फजलुर रहमान ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व पर फैसले न लेने का आरोप लगाया और कहा कि सेना के अंदर अलग-अलग सोच है। उन्होंने कहा, एक जनरल बातचीत और शांति की बात करता है, जबकि दूसरा युद्ध पर जोर देता है। ऐसी उलझन के साथ कोई देश एक सही विदेश नीति कैसे चला सकता है।
रहमान ने पाकिस्तान-इकोनॉमिक कॉरिडोर को नाकाम बताया और इसके लिए शरीफ सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ के कार्यकाल में CPEC में कोई प्रगति नहीं हुई है, क्योंकि चीन अब हम पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि शरीफ सरकार चीनियों का खोया भरोसा वापस जीतने में नाकाम रही है। आज चीन हमसे नाराज है। पाकिस्तान की विदेश की आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह फेल बताया।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…