CM मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार, एक महीने में 6 हजार लीटर डीजल की बचत
Updated on
03-06-2026 04:56 PM
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में भी दिखाई देने लगा है।मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए महिंद्रा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e खरीदी गई है, जो बुधवार से मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा बनेगी।
मुख्यमंत्री बुधवार शाम दिल्ली रवाना होते समय मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी इलेक्ट्रिक कार में सफर करेंगे। महिंद्रा के अनुसार यह वाहन एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकता है।
काफिला छोटा हुआ, डीजल की खपत घटी
प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने की पहल की थी। इसका सीधा असर ईंधन खपत पर दिखाई दिया है।
गैरेज सूत्रों के अनुसार अप्रैल 2026 में जहां वीआईपी वाहनों में लगभग 24 हजार लीटर डीजल की खपत हुई थी, वहीं मई में यह घटकर 18 हजार लीटर रह गई। यानी एक माह में करीब 6 हजार लीटर डीजल की बचत दर्ज की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 7 कर चुके हैं। उनकी इस पहल के बाद कई मंत्रियों और अधिकारियों ने भी कार-पूलिंग तथा कम वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।
भोपाल। कमर्शियल सिलिंडरों और पांच किलो वाले छोटू सिलिंडर के दाम फिर बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर खानपान सेवाओं पर पड़ा है। बड़े होटलों के साथ अब स्ट्रीट फूड…
भोपाल। साइकिल अब केवल एक परिवहन साधन नहीं रह गई है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुकी है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भोपाल…
भोपाल। जिले की हुजूर तहसील स्थित कुठार पंचायत की चंदेरी झील में जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान अवैध उत्खनन और खनिज कारोबार का मामला सामने आया है।आरोप है कि…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में भी दिखाई देने लगा है।मुख्यमंत्री…
भोपाल। भोपाल नगर निगम द्वारा स्लाटर हाउस के टेंडर में अनियमितता के आरोप वाली शिकायत की जांच मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू)ने प्रारंभ कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले…
भोपाल। समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवाओं की संवेदनशीलता अब केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं है। भोपाल के युवा फिल्म निर्माण को सामाजिक संवाद का माध्यम बनाते हुए…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष…