Select Date:

चुनाव मालदीव में और बैलेट बॉक्स भारत में? आखिर माजरा क्या है

Updated on 18-03-2024 12:36 PM
माले: मालदीव के आगामी संसदीय चुनावों के लिए मतपेटियां भारत, श्रीलंका और मलेशिया में भी रखी जाएंगी। देश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि मालदीव के 11,000 लोगों ने अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने के लिए पुन: पंजीकरण का अनुरोध किया है।आयोग की अधिसूचना का हवाला देते हुए मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 21 अप्रैल के संसदीय चुनावों के लिए लोगों को अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने के संबंध में दी गई छह दिन की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई।

भारत के तिरुवनंतपुरम में भी होगा मतदान


आयोग ने कहा कि मालदीव के चुनावों के लिए मतपेटियां केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम, श्रीलंका के कोलंबो और मलेशिया के कुआलालंपुर में भी रखी जाएंगी, क्योंकि तीनों देशों में से प्रत्येक में कम से कम 150 लोग मतदान करने के लिए पुन: पंजीकरण कराएंगे। वेब पोर्टल 'अदाधू डॉट कॉम' के मुताबिक निर्वाचन आयोग के महासचिव हसन जकारिया ने कहा, ''पहले की तरह, श्रीलंका और मलेशिया में कई लोगों ने पंजीकरण कराया है। भारत के तिरुवनंतपुरम में 150 लोगों ने पंजीकरण कराया है, इसलिए हमने वहां एक मतपेटी रखने का फैसला किया है।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
मॉस्को: यूक्रेन में दो साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बाद भी रूस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके उलट यूक्रेन से रूस को कड़ी टक्कर…
 27 April 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवादी किस तरह से खुलेआम हर काम कर रहे हैं, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत में मोस्ट वांटेड और वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में…
 27 April 2024
इस्लाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयानों के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आ गया है। पाकिस्तान के विदेश…
 27 April 2024
लंदन: दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए…
 27 April 2024
अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक…
 27 April 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा चीन और अमेरिका सहयोगी है, दुश्मन नहीं। हमें एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की…
 27 April 2024
इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का लड़ाका उससे शादी करना चाहता था। 18 साल की नोगा वीस पिछले साल गाजा…
 27 April 2024
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार इन्हें दबाने के लिए लगातार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक 150 से ज्यादा छात्रों…
 27 April 2024
भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया…
Advt.