Select Date:

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया ईरान पर 'लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक' का प्लान, तेहरान ने कहा- जंग को तैयार

Updated on 21-02-2026 12:28 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर एक सीमित सैन्य हमला करने पर विचार कर रहे हैं। इसका मकसद तेहरान को न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने के लिए एक डील पर सहमत होने के लिए दबाव बनाना है। एक पत्रकार के सवाल के जवाब में ट्रंप ने यह बात कही है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका बातचीत के दौरान लिमिटेड मिलिट्री एक्शन ले सकता है, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं इस बारे में विचार कर रहा हूं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका के साथ एक प्रस्तावित डील तैयार हो जाएगी।

ईरान ड्राफ्ट डील के करीब

शुक्रवार को ट्रंप के बयान से कुछ घंटे पहले विदेश मंत्री अराघची ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि उनका देश अगले दो से तीन दिनों में एक ड्राफ्ट डील को फाइनल करने का प्लान बना रहा है, जिसे वॉशिंगटन भेजा जाएगा। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा समय लगेगा। शायद एक हफ्ते या उससे ज्यादा समय में हम टेक्स्ट पर असली, गंभीर बातचीत शुरू कर सकते हैं और किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं।अमेरिका और उसके यूरोपियन सहयोगियों को शक है कि ईरान परमाणु हथियार बढ़ाने की तरफ बढ़ रहा है। तेहरान ने इन आरोपों से हमेशा इनकार किया है। अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर स्विटजरलैंड के जेनेवा में मुलाकात की और कहा कि बातचीत में प्रगति हुई है। ईरान और अमेरिका दोनों ने संकेत दिया है कि अगर बातचीत फेल हो जाती है तो वे जंग के लिए तैयार हैं।

ईरान जंग के लिए तैयार- अराघची

अराघची ने शुक्रवार को कहा, 'हम डिप्लोमेसी के लिए तैयार हैं, और हम नेगोशिएशन के लिए उतने ही तैयार हैं, जितना हम हम जंग के लिए तैयार हैं।' इस बीच अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में ईरान के आसपास अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े वॉरशिप USS गेराल्ड आर फोर्ड को इस इलाके की तरफ रवाना कर दिया है। शुक्रवार को मैरिटाइम फोटोग्राफरों से पोस्ट की गई तस्वीरों से पता चलता है कि यह जिब्राल्टर की खाड़ी से गुजरकर भूमध्य सागर में प्रवेश कर गया है।
वहीं, सैटेलाइट तस्वीरें बताती है कि ईरान ने भी अपनी तैयारी मजबूत की है। इसके साथ ही देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका को धमकी दी है। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप में ईरान एक्सपर्ट अली वेज़ ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि ईरान 'किसी भी काइनेटिक एक्शन को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.