Select Date:

दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित हवा वाली राजधानी : खराब हवा के मामले में भारत तीसरे, पाकिस्तान दूसरे नंबर पर

Updated on 20-03-2024 12:47 PM

भारत 2023 में तीसरा सबसे प्रदूषित हवा वाला देश रहा। स्विस ऑर्गेनाइजेशन IQ एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, बांग्लादेश दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा वाला देश रहा। 134 देशों की इस लिस्ट में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली सबसे खराब हवा वाली राजधानी रही। बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगर है, जबकि 2022 में इस लिस्ट में बेगूसराय का नाम भी नहीं था। 2022 में प्रदूषित हवा वाले देशों की सूची में भारत आठवें स्थान पर था।

भारत में 96% लोग 7 गुना खराब हवा में सांस ले रहे
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 1.33 अरब यानी 96% लोग ऐसी हवा में रहते हैं, जिसमें PM 2.5 का स्तर WHO के एनुअल स्टैंडर्ड से 7 गुना ज्यादा है। वहीं देश के 66% शहरों में एनुअल PM 2.5 का स्तर 35 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ज्यादा रहा।

रिपोर्ट में PM 2.5 कणों के आधार पर देशों, राजधानियों तथा शहरों की रैंकिंग की गई है। यह एक तरह का पार्टिकुलेट मैटर होता है, जिसका डायमीटर (व्यास) 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। यह बेहद छोटे कण होते हैं, जो हवा की गुणवत्ता को खराब करते हैं। भारत में पिछले साल PM 2.5 का औसत स्तर 1 क्यूबिक मीटर में 54.4 माइक्रोग्राम रहा। यह WHO के पैमाने से 10 गुना ज्यादा था।

प्रदूषित हवा से हर साल 70 लाख लोग जान गंवा रहे
WHO के मुताबिक, दुनिया में हर साल प्रदूषित हवा की वजह से 70 लाख लोगों की मौत हो जाती है। वहीं मरने वाले हर 9 लोगों में से 1 की मौत खराब हवा के कारण हो रही है। IQ एयर ने बताया कि इस साल का डेटा 30,000 से ज्यादा वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों और रिसर्च संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकारी एजेंसियों के डेटा को इकट्ठा करके जारी किया किया गया है।

राजधानी दिल्ली में पिछले साल PM 2.5 का स्तर 1 क्यूबिक मीटर में 92.7 माइक्रोग्राम रहा। जबकि बेगूसराय में यह 118.9 माइक्रोग्राम रहा। दिल्ली को 2018 से लगातार चार बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा दिया जा चुका है।

क्या होता है PM 2.5?
PM यानी पार्टिकुलेट मैटर जो हवा में मौजूद छोटे कण होते हैं। ये वातावरण में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होते हैं, जो नग्न आंखों से दिखाई नहीं देते। कुछ कण इतने छोटे होते हैं कि इन्हें केवल इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल करके पता लगाया जा सकता है।

PM2.5 के संपर्क में आने से कई बीमारियां हो सकती हैं। इनमें अस्थमा, कैंसर, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारी शामिल है। वहीं इन सूक्ष्म कणों के ऊंचे स्तर के संपर्क में आने से बच्चों की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। उनमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
मॉस्को: यूक्रेन में दो साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बाद भी रूस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके उलट यूक्रेन से रूस को कड़ी टक्कर…
 27 April 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवादी किस तरह से खुलेआम हर काम कर रहे हैं, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत में मोस्ट वांटेड और वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में…
 27 April 2024
इस्लाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयानों के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आ गया है। पाकिस्तान के विदेश…
 27 April 2024
लंदन: दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए…
 27 April 2024
अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक…
 27 April 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा चीन और अमेरिका सहयोगी है, दुश्मन नहीं। हमें एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की…
 27 April 2024
इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का लड़ाका उससे शादी करना चाहता था। 18 साल की नोगा वीस पिछले साल गाजा…
 27 April 2024
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार इन्हें दबाने के लिए लगातार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक 150 से ज्यादा छात्रों…
 27 April 2024
भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया…
Advt.