Select Date:

दीपिका पादुकोण ने अपने स्कूल डेज और बैडमिंटन के लिए प्यार को किया याद -किशोरावस्था में उनके पास देर रात फिल्में और टीवी देखने के लिए समय नहीं था

Updated on 25-09-2020 01:30 AM

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बी-टाउन की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। फिल्मों में आने से पहले वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नेशनल ज्योग्राफिक की डॉक्यूमेंट्री 'मेगा आइकन सीजन 2' में अपने शुरुआती दिनों, अपनी यात्रा और जीवन के अन्य पहलुओं के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वे किशोरावस्था में थी, उनके पास देर रात, फिल्में और टीवी देखने के लिए समय नहीं था क्योंकि उनका दिन सुबह 5 बजे शुरू होता था, साथ ही फीजिकल कंडीशनिंग करनी होती थी और फिर स्कूल जाना होता था। अपनी दिनचर्या के बारे में दीपिका ने बताया कि, 'जैसे ही मैं स्कूल खत्म करती, दोस्तों के साथ चिटचैट करने का समय नहीं होता था। मैं सीधे घर जाऊंगी, ड्रेस चेंज करके नाश्ता करूंगी और तुरंत बैडमिंटन कोर्ट के लिए चली जाऊंगी। वहां से लौटकर डिनर करूंगी। इतनी व्यस्त दिनचर्या के बाद मैं थक कर सो जाऊंगी और अगले दिन फिर यही रुटीन होता था।

 एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि कैसे वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण की वजह से अपने स्कूल में स्पेशल ट्रीटमेंट पाती थीं, जो राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी थे। दीपिका वाले एपिसोड का टीज़र कुछ दिनों पहले जारी किया गया है। एक्ट्रेस ने इसके टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। टीज़र में, एक्ट्रेस बता रही हैं कि उनकी फिल्म कॉकटेल उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट थी क्योंकि इसने उन्हें पहली बार कैमरे के सामने वास्तव में वलनरेबल होने की अनुमति दी थी। उसके बाद दीपिका के लिए कोई रुकावट नहीं थी। टीज़र में डायरेक्टर इम्तियाज़ अली और रणवीर सिंह को भी इस दौरान एक्ट्रेस में परिवर्तन और विकास के बारे में बात करते देखा जा सकता है। इस समय दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगी, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1983 में भारत की विश्व कप क्रिकेट में जीत पर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह ने टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान कपिल देव का रोल किया, जबकि दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी के रोल में दिखाई देंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.