अमेरिका में मौत का आंकड़ा पहुंचा 1 लाख के पार, 17 लाख से अधिक संक्रमित
Updated on
27-05-2020 09:35 PM
वाशिंगटन । घातक वायरस कोरोना ने अमेरिका में कोहराम मचा रखा है यहां मरने वाले लोगों की संख्या 1 लाख के ऊपर पहुंच गई है। वहीं, 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण का कहर झेल रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अमेरिका में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1725275 हो गई, जबकि 100,572 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली और विकसित मुल्क में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका अब भी दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देशों में शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं, दूसरे स्थान पर लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील है। यहां कोरोना संक्रमितों की तादाद 394,507 हो गई है, जबकि 24593 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
अमेरिका का सबसे कट्टर विरोधी रूस भी संक्रमण के मामलों में पीछे नहीं है। यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 362,342 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा अनुमान से कम 3807 है। बता दें कि रूस में कोरोना से मरने वाले लोगों के आंकड़ों को लेकर पश्चिम के कई देश संदेह जता चुके हैं, लेकिन रूसी अधिकारियों ने हर बार इसे खारिज किया है। शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि विश्व अब भी महामारी के बीचों बीच फंसा हुआ है और इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था के तेजी से पटरी पर लौटने और अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू होने की उम्मीद धुंधली कर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइक रयान ने कहा कि अभी, हम दूसरे (महामारी के) चरण में नहीं हैं। हम वैश्विक स्तर पर इसके पहले चरण के बीचोंबीच हैं। रयान ने संक्रमण के मामले बढ़ने वाले क्षेत्रों- दक्षिण अमेरिका, दक्षिण एशिया और अन्य इलाकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम अब भी एक ऐसे चरण में हैं, जहां रोग वास्तव में बढ़ता ही जा रहा है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…