Select Date:

डी गुकेश कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी:17 साल की उम्र में जीता, विश्वनाथन आनंद के बाद टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय

Updated on 22-04-2024 02:23 PM

भारत के 17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया। वे वर्ल्ड खिताब के लिए सबसे कम उम्र में चुनौती देने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब वर्ल्ड चैंपियन खिताब के लिए उनकी भिड़ंत चीन के डिंग लिरेन से होगी।

गुकेश से पहले 1984 में रूसी खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने सबसे कम उम्र 22 साल में यह टूर्नामेंट जीता था।

वर्ल्ड चैंपियन खिताब के लिए चीन के डिंग लिरेन से भिड़ेंगे गुकेश
अब गुकेश वर्ल्ड चैंपियन खिताब के लिए इस साल के आखिर में चीन के डिंग लिरेन से भिड़ेंगे। हालांकि यह मुकाबला कब होगा और कहां खेला जाएगा, इसकी घोषणा नहीं की गई है।

गुकेश को टूर्नामेंट में 14 में से 9 अंक मिले
गुकेश ने टूर्नामेंट में 14 में से 9 अंक हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने आखिरी मुकाबले में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा के खिलाफ ड्रॉ खेला। इससे उनके अंक 8.5 से बढ़ कर 9 हो गए। वहीं उन्होंने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराकर अपने पॉइंट 8.5 कर लिए थे। अलीरेजा को हराने के साथ ही गुकेश ने टूर्नामेंट में नेपोमनियाच्ची, नाकामुरा और अमेरिका के फैबियानो कारूआना से हाफ अंक की बढ़त ले ली थी।

गुकेश यह टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय
गुकेश यह टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 2014 में यह टूर्नामेंट जीता था। तब वे 45 साल के थे।

गुकेश ने जीत के बाद कहा, 'बहुत खुशी हो रही है। मैं उस रोमांचक खेल (फैबियो कारुआना और इयान नेपोमनिआचची के बीच) को देख रहा था, फिर मैं अपने सहयोगी (ग्रिगोरी गैजेव्स्की) के साथ टहलने गया, मुझे लगता है कि इससे मदद मिली।'

एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने वाले टीम के सदस्य
गुकेश ने पिछले साल चीन के हांग्जो एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। 2015 में गुकेश एशियाई स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-9 का खिताब जीतने के साथ कैंडिडेट मास्टर बने थे। गुकेश ने अब तक 5 गोल्ड एशियाई यूथ चैंपियनशिप जीती हैं। 2019 में वे भारत के सबसे युवा और वर्ल्ड के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने थे।

गुकेश को प्रधान मंत्री ने दी बधाई

गुकेश की इस उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री के ऑफिसियल पोस्ट पर लिखा- गुकेश की टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दिखाती है। उनका यह प्रदर्शन लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

विश्वनाथन आनंद ने दी गुकेश को बधाई
गुकेश को यह टूर्नामेंट जीतने पर 88,500 यूरो (लगभग 78.5 लाख रुपए) का नकद पुरस्कार भी मिला। कैंडिडेट्स की कुल पुरस्कार राशि 5,00,000 यूरो थी। विश्वनाथन आनंद ने ट्विटर पर युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए लिखा, 'सबसे युवा चैलेंजर बनने के लिए डी गुकेश को बधाई। आपने जो हासिल किया है उस पर बहुत गर्व है। मुझे निजी तौर पर बहुत गर्व है कि आपने कैसे खेला और कठिन परिस्थितियों को संभाला। इस पल का आनंद लें।'

कौन हैं डी गुकेश
गुकेश डी का पूरा नाम डोमाराजू गुकेश है और वे चेन्नई के रहने वाले हैं। गुकेश का जन्म चेन्नई में 7 मई 2006 को हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें शुरू में भास्कर नागैया ने कोचिंग दी थी। नागैया इंटरनेशनल स्तर के चेस खिलाड़ी रहे हैं और चेन्नई में चेस के होम ट्यूटर हैं। इसके बाद विश्वनाथन आनंद ने गुकेश को खेल की जानकारी देने के साथ कोचिंग दी। गुकेश के पिता डॉक्टर हैं और मां पेशे से माइक्रोबायोलोजिस्‍ट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2024
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का निराशाजकर प्रदर्शन जारी है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी दी तो सोचा होगा कि 2020 के बाद पहली बार…
 04 May 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 8वीं हार मिली। टीम को अपने ही होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया।…
 04 May 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 51 मैच खत्म हो चुके हैं। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई 17वें सीजन…
 03 May 2024
IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में 13 और आखिरी बॉल पर 2 रन डिफेंड किए। SRH…
 03 May 2024
हैदराबाद: जन्म से पहले ही स्कैन में पता चला कि विजया दीपिका गंगापट्टनम की हड्डियों में कई मोड़ थे। पिता के अनुसार 13 साल की विजया की हड्डियां 'कांच' की तरह…
 03 May 2024
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। लीग का 17वां सीजन अभी खेला जा रहा है। समय के साथ आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ रहा है। पिच भी वैसी…
 03 May 2024
दुबई: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस पर आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के लिए पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया। दुबई स्थित आईसीसी ने कहा कि 34 वर्षीय थॉमस ने ‘श्रीलंका क्रिकेट,…
 03 May 2024
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने आसान जीत…
 03 May 2024
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरें आती ही रहती हैं। रिपोर्ट्स में भी कई बार दावा किया जा चुका है कि दोनों…
Advt.