क्यूबा के बॉर्डर गार्ड की अमेरिका में रजिस्टर्ड बोट से मुठभेड़, 4 लोगों की मौत, अमेरिकी विदेश मंत्री का आया रिएक्शन
Updated on
26-02-2026 11:50 AM
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई। क्यूबा के गृह मंत्रालय ने कहा कि स्पीड बोट ने बुधवार को उनके इलाके के पानी में घुसपैठ की, जिससे क्यूबा के कोस्ट गार्ड के साथ टकराव हुआ। क्यूबा के उत्तरी तट पर एक द्वीप के पास हुई इस घटना में छह और यात्री घायल हो गए। क्यूबा के गृह मंत्रालय ने घटना के बारे में बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि क्यूबा के बॉर्डर गार्ड का एक कमांडर भी घायल हुआ है।
बयान में कहा गया कि अमेरिका में रजिस्टर्ड बोट पर सवार लोगों ने फायरिंग शुरू की। इसमें बताया गया कि जब बॉर्डर गार्ड सैनिकों की एक यूनिट जांच के लिए बोट के पास पहुंची, तो उसमें सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे क्यूबा का एक कमांडर घायल हो गया। इसके बाद बॉर्डर फोर्स की बोट पर सवार लोगों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस घटना के बाद अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अमेरिकी विदेश मंत्री का आया बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका जवाब देने से पहले इस घटना की स्वतंत्र जांच करेगा। रुबियो ने कहा कि 'हम पता लगाएंगे कि वहां असल में क्या हुआ था और फिर हम उसी हिसाब से जवाब देंगे'। उन्होंने यह भी कहा कि नाव पर सवार लोगों की राष्ट्रीयता साफ नहीं है और अमेरिका तथ्यों के हिसाब से फैसला करेगा। 'अभी हम तथ्य इकठ्ठा कर रहे हैं।'रुबियो ने कहा, 'खुले समुद्र में इस तरह की गोलीबारी देखना बहुत असामान्य है। ऐसा रोज नहीं होता। सच कहूं तो, क्यूबा के साथ ऐसा बहुत लंबे समय से नहीं हुआ है।' उन्होंने बताया कि अमेरिका कोस्ट गार्ड क्यूबा के बॉर्डर गार्ड के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका क्यूबा सरकार की दी गई जानकारी पर भरोसा नहीं करेगा और मामले के तथ्यों की खुद जांच करेगा।
अमेरिका और क्यूबा में जारी है तनाव
यह घटना अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। क्यूबा इस समय तेल संकट का सामना कर रहा है, जो इलाके में उसके पुराने सहयोगी वेनेजुएला से तेल शिपमेंट पर अमेरिकी रोक के बाद और बिगड़ गया है। बुधवार की घटना के बाद फ्लोरिडा के कई सांसदों ने क्यूबा सरकार की आलोचना की और जांच की मांग की। फ्लोरिडा से कांग्रेस सदस्य कार्लोस जिमेनेज ने इसे नरसंहार कहा और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को पता लगाना होगा कि पीड़ितों में क्या कोई अमेरिकी नागरिक था।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…