कच्चे तेल की कीमत में उछाल, होर्मुज स्ट्रेट में 92 फीसदी गिर गया टैंकर ट्रैफिक
Updated on
05-03-2026 02:37 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई है। होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर ट्रैफिक में 92 फीसदी गिरावट आई है। इससे आज कच्चे तेल की कीमत में फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी तेजी के साथ 83.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.15 फीसदी तेजी के साथ 77.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शनिवार को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद से इसमें 15 फीसदी से ज्यादा तेजी आ चुकी है।
पश्चिम एशिया में जंग बुधवार को और तेज हो गई। अमेरिका ने श्रीलंका के करीब ईरान के एक युद्धपोत को निशाना बनाया। इस बीच ओपेक देशों में क्रूड के दूसरे बड़े उत्पादक इरान में उत्पादन में रोजाना करीब 15 लाख बैरल की कटौती की है। उसके अधिकारियों का कहना है कि देश के पास स्टोरेज की कमी है। साथ ही उसके पास एक्सपोर्ट का कोई दूसरा रूट नहीं है। दुनिया में करीब 20 फीसदी क्रूड की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होती है।
भारत का हाल
J.P. Morgan का कहना है कि गल्फ में करीब 329 ऑयल टैंकर अटके हुए हैं। इस बीच DBS Bank ने चेतावनी दी है कि अगर पश्चिम एशिया में लंबे समय तक संकट रहता है तो कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। ईरान संकट के बाद से तेल की कीमत पहले ही एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। भारत का करीब 50 फीसदी कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट से आता है। 33 किमी चौड़ी और 167 किमी लंबी इस स्ट्रेट से भारत को रोजाना 26 लाख बैरल तेल की सप्लाई होती है।
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…