पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल में गिरावट, दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल डीजल का रेट?
Updated on
27-07-2026 03:52 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक दिए हैं। इससे कच्चे तेल की कीमत में करीब 5 फीसदी गिरावट आई है। पिछले हफ्ते इसकी कीमत में 10 फीसदी तेजी आई थी और यह मई के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था।
हालांकि भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार, 27 जुलाई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। देश में 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने रविवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तब बदलाव किया जाएगा, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की गिरती कीमतें कम स्तर पर स्थिर रहने की संभावना होगी।
कब-कब बढ़ी कीमत?
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल का रेट
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक शुक्रवार 24 जुलाई, 2026 को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकारी तेल कंपनियों बीपीसीएल और एचपीसीएल को जून तिमाही में भारी घाटा हुआ है। हालांकि आईओसीएल ने अब तक अपना रिजल्ट जारी नहीं किया है।
कच्चे तेल की कीमत
हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में आज करीब 5 फीसदी गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन ब्रेंट क्रूड 4.82% या 4.66 डॉलर की गिरावट के साथ 92.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह अमेरिका का डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 5.03% या 4.49 डॉलर की गिरावट के साथ 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर है।
पेट्रोल-डीजल के ऐसे चेक करें भाव
भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…