प्रशासनिक अमले पर खौफ़नाक हमला सामान्य घटनाक्रम नहीं..?
Updated on
22-05-2020 06:28 PM
बैतूल /शाहपुर नवल-वर्मा । इन दिनों बैतूल जिले के शाहपुर व घोड़ाडोंगरी ब्लॉक खनिज माफियाओं का गढ़ बन गया है दोनों ही विकाखण्ड में रेत माफिया व कोल माफिया अंगद की तरह पैर जमाए अपने काले कारोबार को अंजाम देने में लगा हुआ है। आश्चर्य तो तब होता है जब हर दिन नए-नए कोयला व रेत माफियाओं के पैदा होने की जानकारी सामने आती है। कोयले के अवैध कारोबार से फर्श से अर्श तक पंहुँचे माफियाओं को देखकर अब हर कोई कोयले का कारोबार कर एक दम लखपति बनने का ख्बाब देख रहा हैं। इसी कड़ी में आये दिन नए माफिया पैदा हो रहे हैं वहीं प्रशासनिक अमले पर हुए हमले के बाद माइनिंग विभाग भी सवालों के घेरों में आ रहा है, जहाँ अवैध खनिज के मामलों में कार्यवाही करने की अहम जिम्मेदारी खनिज विभाग की होती है। खनिज विभाग द्वारा आज तक अवैध कोल व रेत माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही देखने में नहीं आई है। वहीं इन माफियाओं को मिले खनिज विभाग के संरक्षण का खामियाजा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। अगर समय-समय पर इन माफियाओं पर सख्त कार्यवाही माइनिंग विभाग करता रहता तो इन माफियाओं की तादाद में अंकुश लगा रहता और माफियाओं के हौसले प्रशासन के अधिकारियों की कालर पर हाथ डालने की कभी हिमाक़त नहीं करते । खैर जो हुआ सो हुआ उसे छोड़ो पर अब भी वक्त है बदलाव का यदि अब भी अगर बैतूल जिले के इन कोयला और रेत माफियाओं पर समय रहते अंकुश नही लगाया गया तो इस तरह की घटना का दोहराया जाना कोई नई बात नहीं होगी।
प्रशासनिक अमले को अब इन माफियाओं की पूरी हिस्ट्री निकालकर इनकी कमर तोड़ने की सख्त आवश्यकता है। अन्यथा इन अवैध खदानों में जाकर अपनी जान की बाजी लगाकर कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पायेंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…