कार्नी के भाषण में भारत का जिक्र
मार्क कार्नी का भाषण खासतौर से भारत के लिए अहम है क्योंकि उन्होंने दिल्ली को नए ग्लोबल ऑर्डर में अहम माना है। कार्नी ने सिर्फ अमेरिका विरोधी रुख ही नहीं अपनाया है बल्कि जमीन पर भी वह वॉशिंगटन पर कनाडा की निर्भरता कम करने में लगे है। कनाडा फिलहाल भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। यह अमेरिका पर अत्यधिक निर्भरता को कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।कनाडा के प्रधानमंत्री ने दावोस में अपने कई देशों के साथ रिश्ते सुधारने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने चीन और कतर के साथ नई रणनीतिक साझेदारी पूरी की है। हम भारत, आसियान, थाईलैंड, फिलीपींस और मर्कसोर के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। हम वैश्विक समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए कुछ और कर रहे हैं।
