Select Date:

कोरोना से जंग में बड़ा झटका

Updated on 09-09-2020 06:25 PM

नई दिल्ली  कोरोना वायरस संकट के बीच अमेरिका की एस्ट्राजेनेका कंपनी जल्द ही खुशखबरी देने वाली थी, मगर फिलहाल के लिए दुनिया को एक बड़ा झटका लगा है। एस्ट्राजेनेका ने अपने अंतिम चरण के वैक्सीन ट्रायल पर विराम लगा दिया है। एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन ट्रायल को मानव परीक्षण में शामिल एक वालंटियर के बीमार पड़ने के बाद रोक दिया गया है। एस्ट्राजेनेका ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह एक रूटीन रुकावट है क्योंकि परीक्षण में शामिल शख्स की बीमारी के बारे में अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। इसकी अच्छे समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही ट्रायल फिर से शुरू होगा। , ट्रायल में भाग लेने वाले एक वालंटियर में वैक्सीन के संदिग्ध गंभीर प्रतिकूल प्रतिक्रिया देखने को मिली है और उसी के मद्देनजर यह वैक्सीन के अंतिम फेज के ट्रायल पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ दवा विकसित करने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका कोविड -19 वैक्सीन की वैश्विक दौड़ में सबसे आगे है। एस्ट्राजेनेका के प्रवक्ता के एक बयान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, 'मानक समीक्षा प्रक्रिया की वजह से वैक्सीन की सुरक्षा डेटा की समीक्षा करने के लिए टीकाकरण के ट्रायल को रोक दिया गया है।' अध्ययन में यूनाइटेड किंगडम सहित विभिन्न स्थानों पर एस्ट्राजेनेका और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण हो रहा है, जहां प्रतिकूल घटना की सूचना मिली थी। हालांकि, मामला किस तरह का था और वैक्सीन की प्रतिकूल प्रतिक्रिया कब देखने को मिली, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि जिन प्रतिभागियों पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया है, वे रिकवर हो जाएंगे।कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर रोक ने अन्य एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के परीक्षणों को प्रभावित किया है। साथ ही अन्य वैक्सीन निर्माताओं द्वारा किए जा रहे क्लिनिकल ट्रायल को भी प्रभावित किया है। अब वे सब भी इस तरह के संकतों की तलाश में होंगे ताकि वैक्सीन के उचित प्रभाव को समझा जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.