कोरोना के 30 प्रतिशत निगेटिव टेस्ट रिजल्ट विश्वसनीय नहीं : ब्रिटिश विशेषज्ञ
Updated on
20-05-2020 07:37 PM
लंदन। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए व्यापकर स्तर पर टेस्टिंग हो रही है। इनमें से कई ऐसे हैं जिनके टेस्ट के नतीजे निवेटिव आ रहे हैं, जबकि अब वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि इनमें से 30 प्रतिशत नतीजे गलत हो सकते हैं। यानी कि जिन्हें वायरस मुक्त घोषित किया गया है उनपर खतरा बरकरार है। खराब स्वैबिंग से गलत नतीजेऐसे लोग जिन्हें यह कहा गया है कि उनमें वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है, वे वायरस फैला सकते हैं अगर उन्हें लगता है कि वह अब काम पर वापस जा सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि इसकी वजह गलत स्वैबिंग हो सकती है। स्वास्थ्यकर्मियों को संभावित मरीजों से स्वैब लेने की ट्रेनिंग दी जाती है, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि उनसे गलतियां हो सकती हैं। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का कहना है कि टेस्ट के नतीजों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वैज्ञानिकों की दलील है कि अगर किसी व्यक्ति के नतीजे निगेटिव भी आए हैं तो उसके लक्षणों की अनदेखी नहीं की जा सकती और उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रहने को कहना चाहिए। इसके साथ ही मंत्रियों को आगाह किया गया है कि देश में एक चौथाई मामलों की अनदेखी हो जाएगी, क्योंकि लक्षणों की जो सूची बनाई गई है उसमें कई बात शामिल नहीं हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य प्रमुखों का कहना है कि मांसपेशियों में दर्द, स्वाद महसूस न होना, सिरदर्द के लक्षणों को कोरोना में शामिल नहीं किया है जो संकट पैदा कर सकता है। ब्रिटेन में अब तक करीब 25 लाख लोगों का टेस्ट किया गया है। इनमें से 2.40 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…