भोपाल । मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 228 नए मरीज मिले। इनमें से सबसे ज्यादा पॉजिटिव 87 मरीज इंदौर शहर में मिले। इंदौर में तीन के साथ ही कुल छह लोगों की मौत भी हुई। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को
प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7692 हो गई है। साथ ही 330 लोगों ने दम तोड़ा है। 4269 लोग स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार को राजभवन में तीन नए मरीज मिलने के साथ ही भोपाल में 43 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 1534 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को ही 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में आने वाले बाणगंगा इलाके के छह नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से चार एक ही घर के हैं। यह क्षेत्र घनी बस्ती है। इसके चलते यहां तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा है।नीमच जिले में शुक्रवार को 47 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 38 जावद और नौ उम्मेदपुरा गांव के हैं। जावद मुख्यालय पर अभी तक सबसे अधिक संक्रमित केस आए हैं। यहां अब 111 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। धार और बुरहानपुर में चार-चार नए संक्रमित मिले हैं। बुरहानपुर में एक वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई। खंडवा में दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। धार जिले में चार नए मरीज सामने आए हैं।बड़वानी जिले के बालसमुद में एक 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उज्जैन शहर में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए हैं। एक मौत भी दर्ज की गई है। जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 660 पर पहुंच गया है। वहीं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती 56 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ दिया। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 165 तक पहुंच गई है। इधर छिंदवाड़ा में तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं।उधर, दमोह और डिंडौरी में तीन-तीन और अनूपपुर-पन्नाा में दो-दो केस मिले हैं। सागर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को 24 केस सामने आए।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…