Select Date:

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी का आईपीओ आज खुल गया , GMP तो चढ़ ही रहा है

Updated on 03-06-2026 05:35 PM
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय पूंजी बाजार में आज एक अच्छा आईपीओ खुला है। इसे अच्छा आईपीओ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम लगातार बढ़ता दिख रहा है। यह आईपीओ है नॉन-फेरस मेटल की रिसाइकिलिंग करने वाली कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies) का। इस कंपनी के आईपीओ (CMR Green IPO) में निवेशक शुक्रवार, 5 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानते हैं इस आईपीओ के बारे में सबकुछ।

क्या है प्राइस बैंड

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 182 से 192 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए 78 शेयर का लॉट तय किया गया है। मतलब कि आवेदकों को कम से कम 78 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इससे ऊपर इतने ही शेयरों के गुणक में आवेदन होगा।

630 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के सीएमडी मोहन अग्रवाल ने रोड शो के दौरान बताया था कि इस आईपीओ के जरिए कंपनी 3,28,58,323 इक्विटी शेयर जारी कर 630.88 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह इश्यू एंकर निवेशकों के लिए अगले मंगलवार को खुला था। आज से रिटेल एवं अन्य श्रेणी के निवेशक आवेदन कर सकेंगे।

क्या करती है कंपनी

दिल्ली एनसीआर में फरीदाबाद की यह कंपनी नॉन फेरस मेटल (Non-Ferrous Metal) जैसे अल्यूमिनियम, कॉपर, जिंक, स्टेनलेस स्टील, मैग्नीनिशयम आदि की रिसाइकिलिंग करती है। मतलब कि नॉन-फेरस मेटल के कबाड़ को गला कर उसकी अशुद्धियां दूर करती है। इसके लिए कंपनी देश-दुनिया के विभिन्न देशों से धातुओं के कबाड़ मंगाती है। इसे वैज्ञानिक और इको फ्रेंडली तरीके से रिसाइकिल किया जाता है। इसके अधिकतर इंडस्ट्रियल ग्राहक हैं। इनके ग्राहकों की सूची में होंडा कार्स इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल इनफील्ड, मारुति सुजुकी, जिंदल स्टेनलेस आदि हैं।

कंपनी की बैलेंस शीट क्या है

  • 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त अवधि के लिए CMG ग्रीन ने 162.39 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है।
  • इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 6,291 करोड़ रुपये रहा।
  • कंपनी ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 155.04 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।
  • उस साल कंपनी का रेवेन्यू 6,696.66 करोड़ रुपये रहा था।
  • वर्तमान मूल्यांकन पर, कंपनी की बाजार पूंजीकरण 4,205 करोड़ रुपये है।

कौन हैं लीड मैनेजर्स

सीएमजी ग्रीन के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में Equirus Capital, ICICI Securities और Motilal Oswal Investment Advisors शामिल हैं। इस आईपीओ इश्यू के रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय पूंजी बाजार में आज एक अच्छा आईपीओ खुला है। इसे अच्छा आईपीओ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम…
 03 June 2026
नई दिल्ली: एआई शेयरों में आई तेजी की बदौलत पहले ताइवान और फिर साउथ कोरिया ने इक्विटी मार्केट के मामले में भारत को पछाड़ दिया है। भारत के पिछड़ने की…
 03 June 2026
मुंबई: अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में शुरू् हुए संकट का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। इसका शिकार भारत शेयर बाजार भी हुए हैं। तभी…
 02 June 2026
नई दिल्ली: ईडी ने आज दिल्ली और मुंबई में दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से…
 02 June 2026
नई दिल्ली: पड़ोस की दुकान पर आप खरीदारी करने गए। आपने 17 रुपये का सामान लिया और 100 का नोट दिया। दुकानदार कहता है, खुले पैसे दो या यूपीआई (Unified…
 01 June 2026
नई दिल्‍ली: रेफ्रिजरेटर आम होने से बहुत पहले भारत अमेरिका से बर्फ मंगाता था। अमेरिका के न्यू इंग्लैंड के तालाबों से निकाली गई जमी बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े भारत में…
 01 June 2026
जून का महीना अपना साथ कई नए बदलाव लेकर आया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगातार सातवीं बार बढ़ोतरी की गई है। साथ ही हवाई यात्रा भी आज से…
 01 June 2026
नई दिल्ली: इस समय ईरान युद्ध की छाया दुनिया के हर देश पर पड़ी है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। तभी तो भारत में भी वस्तु एवं सेवा कर…
 01 June 2026
नई दिल्ली: ईरान के साथ तीन महीने से भी अधिक समय से युद्ध में फंसे अमेरिका के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर नहीं है। उसका कर्ज लगातार बढ़ता जा…
Advt.