Select Date:

केविड19 के प्रसार पर अमेरिकी मुकदमे को चीन ने किया खारिज, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

Updated on 23-05-2020 05:51 PM

वाशिंगटन। घातक वायरस कोरोना के प्रसार के लिए अमेरिका द्वारा चीन को जिम्मेदार ठहराने के आरोप को चीन ने सिरे से खारिज करते कहा कि वह किसी भी ‘अनुचित मुकदमे’ को स्वीकार नहीं करेगा और न ही कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर अमेरिका के मुआवजे की मांग को ही मानेगा। चीन ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका घातक वायरस के प्रसार के लिए चीन को दोषी ठहराते हुए कोई कानून पारित करता है या कानूनी मुकदमा करता है तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। चीन की संसद के प्रवक्ता झांग येसुई ने शुक्रवार के वार्षिक सत्र से पहले मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून और बुनियादी मानदंडों के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा- ‘अपनी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए दूसरों को दोषी ठहराने की कोशिश करना कोई जिम्मेदारी वाली बात नहीं है और न ही ये नैतिकता है। हम चीन के लिए अनुचित मुकदमे या मुआवजे की मांग को स्वीकार नहीं करेंगे।’ झांग ने कहा कि कोविड-19 की शुरुआत के बाद से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए चीन ने एक बेहद मुश्किल लड़ाई लड़ी और बहुत कुछ खोया है।
झांग ने कहा कि हालिया रिपोर्ट बताती हैं कि कोविड-19 दुनिया के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न हुआ और शुरुआती मामले पकड़ में आए और उसके बाद बीमारी समय के साथ फैलती गई। झांग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोविड-19 के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को चीन से दूर रखने की धमकी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह सिर्फ एक देश के द्वारा नहीं किया जा सकता। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला दुनिया भर के व्यवसायों के व्यवहार और विकल्पों पर निर्भर करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.