Select Date:

कांग्रेस के लिए अपना ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

Updated on 12-10-2020 09:53 PM

नई दिल्ली बिहार विधानसभा में कांग्रेस के सामने अपना ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। पार्टी इस बार पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ रही है, पर गठबंधन का स्वरुप बदल गया है। पार्टी को इस बार उसी जेडीयू के खिलाफ वोट मांगने होंगे, जिसके साथ गठबंधन में उसने 2015 के चुनाव में पिछले दो दशक में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। कांग्रेस इस बार वर्ष 2015 के मुकाबले काफी ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 41 सीट पर चुनाव लड़कर 27 सीट दर्ज की थी। जबकि इस बार पार्टी 70 सीट पर किस्मत आजमा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि वह अपना पुराना प्रदर्शन बरकरार रखने में सफल रहेगी, पर कई नेता मानते हैं कि पार्टी की स्ट्राइक रेट कम हो सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव में बीस से अधिक सीट हासिल करने के लिए कांग्रेस को पूरे 15 साल इंतजार करना पड़ा है। वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 23 सीट मिली थी। पर वर्ष 2005 में हुए चुनाव में पार्टी सिर्फ 10 सीट ही हासिल कर पाई। इसके बाद 2010 के चुनाव में कांग्रेस के चार उम्मीदवार ही जीत पाए। जबकि कांग्रेस सभी 243 सीट पर चुनाव लड़ी थी।कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया कि बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात में पार्टी के अपना पिछले प्रदर्शन दोहराना यकीकन एक चुनौती है। क्योंकि, गठबंधन बदल गए हैं। वर्ष 2015 में कांग्रेस, राजद और जेडीयू का वोट एकजुट था, इस बार जेडीयू भाजपा के साथ चुनाव लड़ रही है। जाहिर है, चुनाव पर इसका असर होगा पर पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि चुनाव में 27 सीट जीतने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बढ़े हैं। यह उम्मीद जगी है कि बिहार में कांग्रेस अपना प्रदर्शन सुधार सकती है। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। खासकर कोरोना में प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर उन पर सवाल उठे हैं। ऐसे में राजद-कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.