Select Date:

भारत के दोस्त से हाथ मिलाकर तालिबान ने किया तगड़ा वार, रो रहा पाकिस्तान, अरबों डालर का कारोबार बर्बाद

Updated on 20-07-2026 01:35 PM
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है। इसकी गवाही अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच ट्रांजिट ट्रेड के आंकड़े दे रहे हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष में घटकर 36.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया। साल 2021 में यह 5 अरब अमरिकी डॉलर था।

सबसे निचले स्तर पर पहुंचा ट्रांजिट ट्रेड

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 के वित्तीय वर्ष में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ट्रांजिट ट्रेड अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 से पहले दोनों देशों के बीच ट्रांजिट ट्रेड का मूल्य लगभग 5 अरब डॉलर था। हर साल करीब 89000 कंटेनर ट्रांसपोर्ट किए जाते थे। हालांकि, इस साल कंटेनरों की संख्या लगभग 11600 रह गई।

पाकिस्तान पर निर्भरता घटा रहा तालिबान

साल 2023 में ट्रांजिड ट्रेड ने सबसे ज्यादा मजबूती देखी थी, जब कंटेनरों की संख्या 102000 से ज्यादा थी। इस दौरान कुल ट्रेड वैल्यू 6.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। अफगानिस्तान एक लैंड लॉक्ड देश होने की वजह से ट्रांजिट व्यापार के लिए पाकिस्तान के रास्ते का इस्तेमाल करता था, लेकिन हाल के वर्षों में इसने वैकल्पिक ट्रांजिट रूट के तौर पर ईरान का रुख किया और पाकिस्तान के बंदरगाहों पर निर्भरता कम कर दी।

अफगानिस्तान के साथ सैन्य झड़पों के बाद अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान ने अपनी सीमा बंद कर दी थी, जिससे ट्रांजिट ट्रेड पर असर पड़ा। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि यह गिरावट सीमा बंद होने के बहुत पहले से ही शुरू हो गई थी। आइए देखते हैं कि यह गिरावट किस तरह हुई

अफगानिस्तान-पाकिस्तान ट्रांजिट ट्रेड में कैसे हुई गिरावट?

  • तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद शुरुआती समय में ट्रांजिट कार्गो में सुधार हुआ। वित्तीय वर्ष 2023 में कंटेनर ट्रैफिक बढ़कर 102886 हो गया और इसका मूल्य 6.7 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।
  • इसके बाद ट्रांजिट ट्रेड में गिरावट आई और वित्तीय वर्ष 2024 में 54114 कंटेनर का आदान-प्रदान हुआ।
  • वित्तीय वर्ष में कंटेनर ट्रैफिक 42959 रह गया और इसका मूल्य 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
  • वित्तीय वर्ष 2026 में यह अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया और कंटेनरों की संख्या घटकर 11600 रह गई।

तालिबान की रणनीति से पाकिस्तान बेहाल

डॉन ने एक ट्रेड विश्लेषकोंके हवाले से रिपोर्ट में बताया है कि तालिबान ने सीमा बंद होने के बाद वैकल्पिक रास्तों की तलाश नहीं शुरू की। यह काबुल की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वे पाकिस्तानी बंदरगाहों पर अफगानिस्तान की निर्भरता कम करना चाहते थे। अफगानिस्तान ने हाल के वर्षों में ईरान के चाबहार पोर्ट पर भी ध्यान केंद्रित किया है, जो उसे पाकिस्तान के कराची बंदरगाह के मुकाबले एक विश्वसनीय विकल्प प्रदान करता है। चाबहार पोर्ट को भारत ने विकसित किया है। इसके जरिए भारत अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों के साथ कनेक्टिविटी मजबूत कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.