Select Date:

लॉकडाउन के पहले दो चरणों के दौरान बुक फ्लाइटों के टिकट का होगा पूरा रिफंड

Updated on 07-09-2020 06:07 PM

 नई दिल्ली नागरिक उड्डयन महानिदेशालय सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 25 मार्च से 3 मई 2020 के बीच कोरोना लॉकडाउन के पहले दो चरणों के दौरान यात्रियों द्वारा बुक किए गए टिकटों का 15 दिन के भीतर पूरी तरह से रिफंड कर दिया जाएगा। यह रिफंड घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों टिकट का दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के पहले दो चरणों के दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान केवल विशेष विमानों को ही उड़ान भरने की अनुमति थी। केंद्र की ओर से बनाई गई इस योजना में कहा गया है कि यदि कोई एयरलाइन तत्काल भुगतान करने की वित्तीय स्थिति में नहीं है, तो 31 से पहले किसी भी रूट पर उसी एयरलाइन द्वारा यात्रा के लिए उसे 31 मार्च, 2021 तक यात्रियों की पसंद की यात्रा क्रेडिट शेल प्रदान किया जाना चाहिए। सरकार ने कहा है कि यह विकल्प विदेशी यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है। यदि कोई यात्री यात्रा करने की इच्छा नहीं रखता है तो क्रेडिट शेल किसी भी व्यक्ति को हस्तांतरिक किया जा सकता है। इसके अलावा यदि राशि का उपयोग नहीं किया गया है तो इस राशि पर हर महीने ब्याज मिलेगा और उसी को 31 मार्च 2021 के बाद पूरी तरह से वापस कर दिया जाएगा। दरअसल, 16 अप्रैल 2020 के डीजीसीए के नोटिफिकेशन में कहा गया था कि लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल के दौरान बुक किए गए टिकटों का पूरा रिफंड मिलेगा। लेकिन इस तारीख से पहले के टिकट बुक करने वालों ने सुप्रीम कोर्ट से अपने टिकट की राशि को वापस करने की मांग की थी। इसके बाद 12 जून को न्यायालय ने एयरलाइन ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों से परामर्श करने के बाद केंद्र को एक समाधान खोजने का निर्देश दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.