Select Date:

बिग बॉस-14 में तूफानी सीनियर्स की पावर्स से बढ़ेंगी घरवालों की मुश्किलें

Updated on 07-10-2020 09:10 PM

मुंबई बिग बॉस 14 का आगाज हो गया है और इस बार सबकुछ पहले से काफी अलग रहने वाला है। हमेशा से बिग बॉस के घर में डायरेक्ट एंट्री और टास्क करने जैसी चीजें देखने को मिलती थीं, लेकिन इस बार बिग बॉस ने अपने घर के नियम बदल दिए हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के साथ तूफानी सीनियर्स भी शो का हिस्सा बनेगें। तूफानी सीनियर्स हैं बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान और एक्ट्रेस हिना खान जो बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। हिना, सिद्धार्थ और गौहर ने कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। उन्होंने घर में जाने से पहले कंटेस्टेंट्स से टास्क करवाए और कुछ को रिजेक्ट भी कर दिया। अब उनकी असली पावर आई है।

जिसके मुताबिक, गौहर को किचन, सिद्धार्थ को बेडरूम, हिना का लग्जरी सुविधाओं का इंचार्ज बनाया गया है। तीनों सीनियर्स की परमिशन के बिना घर का कोई सदस्य कुछ नहीं कर सकता। किचन में खाना बना सकता है, लग्जरी आइटम ले सकता है और बेडरूम में जा सकता है। इसके अलावा भी सीनियर्स के पास कंटेस्टेंट को कंफर्म करने की पावर भी है। जैसा कि इस बार बिग बॉस 14 की थीम है अब सीन पलटेगा, उससे लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान बड़ा ट्विस्ट इस शो में लाएंगे। बिग बॉस ने प्रीमियर के समय बताया था कि जो कंटेस्टेंट टास्क में नहीं जीतता वो घर के अन्दर तब तक नहीं सकता जबतक तूफानी सीनियर्स उसे परमिशन नहीं देते। बता दें कि रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, सारा गुरपाल और जान कुमार सानू को हिना, गौहर और सिद्धार्थ ने रिजेक्ट कर दिया है। उनके अलावा बाकी बचे सभी कंटेस्टेंट्स घर के अन्दर जा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.