सऊदी में भारतीय निशाने पर क्यों?
सऊदी अरब में हालिया दिनों में सोशल मीडिया पर भारतीयों को निशाना बनाए जाने का एक ट्रेंड दिखा है। सऊदी लोग ऑनलाइन टिप्पणियों में ना सिर्फ भारतीयों पर कमेंट कर रहे हैं बल्कि यूएई के रहने वालों के लिए इंडियन शब्द को उनको अपमानित करने की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।सऊदी यूजर्स के ऐसे कई पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें वह यूएई के नागरिकों को अपमानित करने के लिए 'भारतीय' कह रहे हैं। इतना ही नहीं अबु धाबी में विशाल हिंदू मंदिर बनाने के लिए भी सऊदी यूएई के लोगों को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इसका यूएई के लोग भी कड़ा जवाब दे रहे हैं।
