सस्ते फोन हुए गायब!
लावा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रैना ने कहा कि लगातार कीमतें बढ़ने के कारण दस हजार रुपये से कम कीमत वाले 4G स्मार्टफोन बाजार से लगभग गायब हो गए हैं। काउंटरपॉइंट्स रिसर्च के डायरेक्ट तरुन पाठक के मुताबिक, इस साल सेकंड हैंड स्मार्टफोन बाजार में करीब 12% वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि नए स्मार्टफोन बाजार में 11% गिरावट आ सकती है।ऑटोमोबाइल में भी इस साल दो बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं। इससे नई गाड़ियां औसतन 5% महंगी हो गई हैं। Cars24 के अनुसार, सेकंड हैंड कारों की मांग में महानगरों की हिस्सेदारी 66% से अधिक है।
