बांग्लादेश के चुनावों पर मंडरा रहा हेराफेरी का खतरा, BNP चीफ तारिक रहमान ने समर्थकों को किया आगाह
Updated on
28-01-2026 02:54 PM
ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मुखिया तारिक रहमान ने कहा है कि फरवरी में होने वाले संसदीय चुनावों में हेराफेरी की जा सकती है। उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थकों को 12 फरवरी के चुनाव में गड़बड़ी की संभावित साजिश के बारे में आगाह किया है। सोमवार को एक वर्जुअल रैली को संबोधित करते हुए रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नतीजों में किसी तरह की हेराफेरी को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा है। हालांकि, उन्होंने मोहम्मद यूनुस और जमात-ए-इस्लामी की सीधे नाम नहीं लिया है लेकिन आशंकाएं हैं कि कट्टरपंथी चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश करेंगे।
जमात-ए-इस्लामी कर सकती है गड़बड़ी
बांग्लादेश में अभी बीएनपी प्रमुख रूप से आगे बताई जा रही हैं लेकिन आशंका है कि चुनावों में हेराफेरी करके उसे रोका जा सकता है और जमात-ए-इस्लामी वाला गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश कर सकता है। अमेरिका और ब्रिटेन के संपर्क में आने के बाद जमात-ए-इस्लामी का हौसला बढ़ा है। आरोप है कि बांग्लादेश के अस्थिरता भरे माहौल में अमेरिका ने जमात-ए-इस्लामी को पर्दे के पीछे से अपना समर्थन दिया है।
चुनाव के बाद भी यूनुस नहीं छोड़ेंगे पद!
इस बीच कहा जा रहा है कि अगर BNP चुनाव में बहुमत जीत भी जाती है तो भी वह तुरंत सत्ता में नहीं पाएगी। सभी चुने हुए सांसद छह महीने के लिए संवैधानिक सुधार परिषद या संविधान सभा के रूप में बैठ सकते हैं। यहां संविधान के कुछ हिस्सों को फिर से लिखा जा सकता है और कुछ कानून पास हो सकते हैं। पता चला है कि तब तक अंतरिम प्रशासन ही सत्ता में रहेगा। जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश के संविधान में बड़े बदलाव का इरादा रखती है।
बांग्लादेश के जानकारों के अनुसार, सत्ता में बने रहने से अंतरिम प्रशासन को नीतियों में हेराफेरी करने के लिए एक फायदा और समय मिल जाएगा। तारिक रहमान ने वोटों की धांधली रोकने के लिए सभी से तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा, मुसलमानों को तहज्जुद की नमाज पढ़नी चाहिए और फिर 12 फरवरी की सुबह-सुबह अपने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर जमात में फज्र की नमाज पढ़नी चाहिए।
पोलिंग स्टेशन पर जमे रहें लोग- रहमान
रहमान ने कहा, 'सिर्फ वोट डालना ही काफी नहीं है। आपको पोलिंग स्टेशन पर जमे रहना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो कि आपका वोट ठीक से गिना जाए। इंशाअल्लाह, मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा कर पाएंगे।' बीएनपी नेता ने जाति, पंथ या धर्म की परवाह किए बिना सभी समुदायों के बीच एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'मुसलमान, हिंदू, बौद्ध, ईसाई और अन्य धर्मों के लोग, हम सभी को इस देश को बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।' हमें बांग्लादेश के पुनर्निर्माण के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। रहमान ने कहा, 'यह देश हमारा पहला और आखिरी घर है।'
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…