Select Date:

एक समय मेरे पास काम नहीं था तब सलमान खान ने मुझे बुलाया और कहा शर्ट उतारेगा?

Updated on 07-10-2020 09:10 PM

मुंबई। बॉबी देओल ने फिल्म बरसात से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। जिस समय बॉबी देओल ने डेब्यू किया था उस समय उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का सबसे स्टाइलिश हीरो माना जाता था। उसके बाद बॉबी देओल ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया। बॉबी कहते हैं कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे अभी भी बरसात की शूटिंग के दिन याद हैं। 25 साल बाद भी मुझे ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। बॉबी देओल कहते हैं कि मुझे लगता है कि यह मेरे करियर और लाइफ की शुरुआत भर है। अभी मैं कुछ अच्छा काम कर रहा हूं। मैं ऐसे किरदार निभा रहा हूं जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते होंगे कि बॉबी ऐसी रोल्स भी करेगा। मुझे पता है कि करियर में असफलता भी आती है। बॉबी के बेटे आर्यमान आजकल अपने गुड लुक्स के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। जब उनके बॉलिवुड में आने के बारे में बॉबी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने दोनों बेटों के ऊपर कोई दबाव नहीं डालते हैं। बॉबी ने कहा कि आर्यमान अभी बिजनस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं, जब उन्हें अपना करियर चुनना होगा तो वह कोई दबाव नहीं डालेंगे।

 देओल फैमिली में धर्मेंद्र और सनी देओल कभी डांस नहीं कर सके। हालांकि बॉबी देओल यूं तो डांस कर लेते हैं, लेकिन वह खुद को परफेक्ट डांसर नहीं मानते हैं। बॉबी ने कहा, 'मैं रितिक रोशन या टाइगर श्रॉफ जैसा नहीं हूं जो बेहतरीन डांसर हैं। लेकिन जब मेरे भाई भी डांस करते हैं तो लोग इंजॉय करते हैं, यही बात पापा पर भी लागू होती है। तो हम लोग डांसिंग को इंजॉय करते हैं। एक वक्त पर बॉबी देओल के पास काम नहीं था। इसके बाद बॉबी सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में एकदम नए अवतार में नजर आए। बॉबी ने इस बारे में कहा, 'सलमान ने मुझे बुलाया और बोले- शर्ट उतारेगा और मैंने कहा हां। फिर मैंने अपनी फिजीक पर काम करना शुरू कर दिया। मैं यह चांस देने के लिए सलमान का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'बिच्छू' भी थी, जिसमें उनके साथ रानी मुखर्जी थीं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा, 'रानी बहुत स्वीट हैं। मुझे याद है संजय दत्त अपनी एक फिल्म में अपने दोस्त को डेढ़ फुटिया बुलाते थे। मैं भी रानी को प्यार से डेढ़ फुटिया बुलाता था। मेरी रानी के साथ बहुत अच्छी दोस्ती थी। वह मेरे लिए घर से खाना लेकर आती थीं और उनकी मां मछली बनाकर भेजती थीं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.