अशोक लीलैंड ने बीएस-6 मानक वाले मझोले और भारी ट्रक लॉन्च किए
Updated on
05-06-2020 09:18 PM
नई दिल्ली। माल वाहक वाहन बनाने वाले शीर्ष हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने गुरुवार को भारत में चरण-6 (बीएस-6) मानकों वाले मझोले और भारी ट्रक लॉन्च किये हैं। ये ट्रक अत्याधुनिक ‘मोड्यूलर प्लेटफार्म’ पर आधारित हैं। कंपनी का नया मोड्यूलर ट्रक एवीटीआर ब्रांड नाम से आया है। यह अपनी तरह का देश में पहला वाणिज्यिक वाहन है जो ग्राहकों को लदान, ‘केबिन ससपेन्सन’, ‘ड्राइवइवट्रेन’ आदि के बारे में कई विकल्प उपलब्ध कराता है। ग्राहक 18.5 से 55 टन की श्रेणी में ट्रकों, टिपर और ट्रैक्टरों को अपनी जरूरत के हिसाब से उसमें बदलाव करा सकते हैं। अशोक लीलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘एवीटीआर हमारे ग्राहकों को अलग अनुभव देगा और वे मोड्यूलर प्लेटफार्म का लाभ उठा पाएंगे। इस मोड्यूलर प्लेटफार्म से हम वाणिज्यिक वाहनों के मामले में वैश्विक मानचित्र पर आ गये हैं।’ उन्होंने वीडियो कॉल में कहा कि कंपनी ने नया प्लेटफार्म 500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया है। इससे कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपना विस्तार कर सकेगी।
अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ विपिन सोंधी ने कहा, ‘यह मोड्यूलर प्लेटफार्म हमें न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर लाभ देगा। इस प्लेटफार्म पर तैयार वाहन में दाहिने तरफ और बायीं तरफ दोनों ओर से चलाने की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी इन ट्रकों का अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों में निर्यात बढ़ाने पर गौर करेगी। साथ ही इसके जरिये स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) में अपना पांव जमाने का प्रयास करेगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी अनुज कथुरिया ने कहा कि कंपनी एवीटीआर देश भर के अपने विभिन्न कारखानों में विनिर्माण करेगी। इसके लिये उसने जरूरी बदलाव किये हैं। कंपनी बिक्री और सेवा नेटवर्क बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2010 में ऐसे केंद्रों की संख्या 450 थी जो अब 3,000 हो गई है। हमने हर 50 किलोमीटर पर ऐसा केंद्र बनाने की योजना बनाई है।’ अशोक लीलैंड दुनिया में ट्रक बनाने वाली शीर्ष 10 कंपनियों और बस बनाने वाली 5 प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी के संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रिटेन, केन्या समेत फिलहाल नौ देशों में विनिर्माण केंद्र हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…