Select Date:

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकते ही सोना धड़ाम, सुबह-सुबह ही औंधे मुंह गिरी कीमत

Updated on 12-05-2025 03:09 PM
नई दिल्ली: सोमवार को सुबह-सुबह ही बाजार से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आईं। एक तरफ जहां शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी आई तो वहीं दूसरी ओर सोना धड़ाम हो गया। एमसीएक्स पर जून वायदा सोने की कीमत में सुबह ही दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई। इस गिरावट के साथ यह प्रति 10 ग्राम 95 हजार रुपये से नीचे आ गया है। सोने की कीमत में गिरावट को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को जोड़कर देखा जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी जबरदस्त तनाव अब रुक गया है। ऐसे में सोमवार को पीली धातु की कीमत में भी गिरावट आई। पिछले कारोबारी दिन में यह 96,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 1,018 रुपये की गिरावट के साथ 95,500 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट आती गई।

कितना गिरा सोने का भाव?

सोमवार सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स पर जून वायदा सोने की कीमत 94,203 रुपये पर कारोबार कर रही थी। ऐसे में इसमें बाजार खुलने के कुछ के अंदर ही 2,315 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है। यानी सोने की कीमत 2.4% गिर गई है। इस महीने की यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

क्यों आई सोने में गिरावट?

सोने की गिरावट का सबसे बड़ा कारण भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच सीमा पर काफी तनाव बना हुआ था। इससे सोने की खरीदारी बढ़ गई थी। अब स्थिति सामान्य जैसी हो गई है। ऐसे में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
 19 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
 19 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
 19 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
 19 May 2025
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
 19 May 2025
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
 19 May 2025
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…
Advt.