क्वाड से ट्रंप का रिश्ता
क्वाड का मुक्य उद्येश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था को स्थापित करता है, जहां चीन की आक्रामक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्राथमिकता है। यही वजह है कि उन्होंने साल 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान QUAD को फिर से शुरू किया था।इसके बाद आए बाइडन प्रशासन ने इसे आगे बढ़ाया और शिखर सम्मेलन शुरू किया गया, जिसमें समुद्रीय सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से लेकर STEM फेलोशिप तक के एजेंडे शामिल थे। लेकिन बाइडेन के बाद 2024 से इसका कोई शिखर सम्मलेन नहीं हुआ है। ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत के साथ बदले एजेंडे में क्वॉड कुछ समय के लिए पीछे चला गया था, लेकिन ट्रेड डील के बाद अब फिर इसके दिन निखरने के संकेत आने लगे हैं।
