कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या
Updated on
05-03-2026 02:20 PM
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए जानी जाती थीं। पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को रात करीब 9.30 बजे से उनको नैंसी पर हमले की खबर मिली। पुलिस अधिकारी ग्रेवाल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस को खालिस्तानी कट्टरपंथियों पर इस हत्या का शक है। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जांच टीम ने दो घरों, एक खाली पार्किंग लॉट और हर्ब ग्रे पार्कवे के पास पैदल चलने वाले रास्तों के पास के इलाके को घेरकर अपनी जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीमों ने फुटपाथ, सीढ़ियों और पास के रास्तों पर से जरूरी सबूतों बटोरे हैं ताकि हमलावर तक पहुंचा जा सके।
पुलिस ने जारी किया बयान
लासेल पुलिस चीफ माइकल पीयर्स ने बुधवार शाम बयान जारी करते हुए नैंसी की पहचान की पुष्टि करते हुए उनकी मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'लासेल पुलिस सर्विस मिस ग्रेवाल के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी सहानुभूति रखती है। हम बताना चाहते हैं कि इन्वेस्टिगेटर इसे एक अलग घटना के तौर पर देख रहे हैं।'
यह लासेल में चार साल में पहली और विंडसर में 2026 की पहली हत्या दर्ज होने के दो हफ्ते बाद हुई है। घटना में पुलिस ने किसी संदिग्ध का नाम नहीं लिया गया है और ना ही किसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावर के बारे में कोई जानकारी होने पर इसे साझा करने के लिए कहा है। पुलिस ने डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से 519-969-5210 एक्सटेंशन 2531 पर संपर्क करने को कहा है।
सोशल मीडिया पर बनाई पहचान
नैंसी ग्रेवाल भारत के लुधियाना में पैदा हुई थीं। उनकी पढ़ाई लिखा भी पंजाब से ही हुई और इसके बाद वह कनाडा चली गईं। ओंटारियो के विंडसर/लासेल इलाके में जाने से पहले नैन्सी ग्रेवाल कैलगरी, अल्बर्टा में रहती थीं। नैंसी ने एक सिंगर और कमेंटेटर के तौर पर ऑनलाइन दुनिया में मौजूदगी बनाई थी। उनके यूट्यूब चैनल नैन्सी ग्रेवाल कनाडा पर 8,800 सब्सक्राइबर हैं। उनके 11,000 से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट हैं।
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…