जबलपुर। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भोजन न मिलने से नाराज श्रमिकों ने गुरुवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।
भोजन बांटने वालों पर खाना न देने का आरोप लगाया। यह हंगामा चल रहा था, तभी डीआरएम संजय विश्वास औचक निरीक्षण करने वहां पहुंच गए। यात्रियों का हंगामा देख वे नाराज हो गए। यात्रियों ने चिल्ला चिल्ला कर अपनी व्यथा बताई, तो डीआरएम ने स्टेशन पर तैनात अफसरों को जमकर फटकार लगाई। यह भी कहा कि दोबारा ऐसा न हो और प्रत्येक यात्री को भोजन दिया जाए। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12.30 बजे उत्तर भारत की ओर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन मुख्य रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन को प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर लगाया गया। ट्रेन के रूकने पर कमर्शियल विभाग समेत केंटीन संचालक के कर्मियों द्वारा खाने के पैकेट व पानी का वितरण शुरू किया गया। इस दौरान अधिकतर श्रमिकों को भोजन व पानी के पैकेट नहीं मिल सके। जिस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। भोजन बांटने वालों को जहां श्रमिकों ने जमकर कोसा, वहीं रेलवे अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन वहां तैनात अफसरों ने उनकी नहीं सुनी। इस दौरान कई श्रमिक ट्रेन से भी उतर गए।
जीआरपी, आरपीएफ ने संभाला मोर्चा
तत्काल आरपीएफ और जीआरपी एक्टिव हुई। अधिकारियों और जवानों ने मोर्चा संभाला और सभी को ट्रेन में सवार करने लगे। तभी औचक निरीक्षण पर डीआरएम विश्वास स्टेशन पहुंच गए। जिस वक्त वे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, उस वक्त जोरदार तरीके से हंगामा हो रहा था। श्रमिक आक्रोशित हो रहे थे। ट्रेन के भी रवाना होने का समय हो रहा था। यह देख डीआरएम ने तत्काल अफसरों को बुलाया और हंगामे का कारण पूछा। इस दौरान यात्रियों ने भी डीआरएम से अपनी व्यथा बताई, जिस पर डीआरएम ने अफसरों को जमकर फटकारा और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। यह भी कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए।
व्यवस्था बनी परेशानी
जिन ट्रेनों में भोजन वितरित किया जाना है, उन ट्रेनों के कोचों के प्रवेश द्वार पर अधिकारियों द्वारा भोजन के डिब्बे रख दिए जाते हैं। अक्सर ऐसा होता है, कि संख्या के अनुसार खाने के पैकेट नहीं होते और सभी श्रमिकों तक खाना नहीं पहुंच पाता। जिस कारण कई बार श्रमिकों को भूखे पेट ही यात्रा करनी पड़ती है। पिछले कई दिनों से ऐसी बातें सामने आ रहीं थीं, लेकिन गुरुवार को जब श्रमिकों ने हंगामा कर दिया, तब अफसरों तक यह बात पहुंची। डीआरएम ने इस व्यवस्था को सुधारने के निर्देश भी दिए हैं और अफसरों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक खाना पहुंचे।
इनका कहना है..
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सवार सभी श्रमिकों को भोजन व पानी मिले इसके निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। यह भी कहा है कि व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएं, जिससे ऐसा दोबारा न हो।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…