अरब देशों से पहुंची अलजेब्रा ने खड़ी की यूरोप की इकोनॉमी, भारत जन्मे जीरो से शुरू हुई इसकी कहानी, समझें
Updated on
23-07-2026 12:48 PM
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था। अरब व्यापारी यहां मसाला उतारते, यूनानी नाविक जहाजों को बांधते और नॉर्मन सैनिक धर्मयुद्धों की गाथा सुनाते। तब उनके बीच लियोनार्डो दा पीसा, जो बाद में फिबोनाची नाम से प्रसिद्ध हुए, वह भी मौजूद थे। लियोनार्डो शायद समझ नहीं पा रहे थे कि वह सिर्फ व्यापार नहीं, भविष्य को देख रहे हैं। अरब व्यापारियों से सीखी गई गणित आगे चलकर यूरोप की बैंकिंग और अर्थव्यवस्था की नींव बनी।
सारासेन मैजिक
कोई शख्स अगर सुरंगपार कर उस बंदरगाह पर पहुंच जाता, तब वह आश्चर्यचकित नहीं होता, बल्कि उसका सिर वहां के व्यापारियों की जिंदगी में गणित की भूमिका देखकर चकरा जाता। अरब व्यापारी बगैर किसी यंत्र के मन में सौदों का हिसाब करते थे। 7 चांदी के सिक्कों में एक बोरी दालचीनी खरीदी जा सकती थी। व्यापारी तुरंत हिसाब लगाकर अलग-अलग मुद्राओं में लेन-देन कर लेते। यूरोप के व्यापारियों को यह जादू जैसा लगता था। अंग्रेज इतिहासकार विलियम ऑफ मॉल्मेसबरी ने इसे जादू बताया। उन्हें लगता था कि अरब के लोगों के कान में अदृश्य शक्तियां संख्याएं फुसफुसाती हैं।
भारत से शुरू कहानी
लेकिन इसकी असल कहानी भारत से शुरू हुई। यहां जन्मा शून्य फारस पहुंचा। वहां अरबों ने उसे अपनाया। जब यूरोप भारी-भरकम अंकों से उलझा पड़ा था, तब अरब व्यापारी हिंदू-अरबी अंकों और अल्जेब्रा की मदद से ऐसी तेजी से हिसाब कर रहे थे, जिसने व्यापार की परिभाषा बदल दी। यूरोप के लिए यह केवल नई संख्या लिखने का तरीका नहीं था, इससे उसकी सोच भी बदलने लगी। शून्य आने से बड़ी संख्याएं स्पष्ट रूप से लिखी जाने लगी। व्यापारियों के लिए हिसाब रखना आसान हो गया।
तेज और आसान अंक
लियोनार्डो के पिता अल्जीरिया के बेजाया शहर में काम करते थे। वहां अरब के शिक्षकों ने उन्हें गणित की नई दुनिया से परिचित कराया। जब यूरोप के मठों में छात्र धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे थे, तब लियोनार्डो शून्य, अल्जेब्रा और नई संख्या पद्धति सीख रहे थे। उन्होंने ही यूरोप को हिंदू-अरबी अंकों से परिचित कराया। उनकी मशहूर किताब 'लिबर अबासी' ने व्यापारियों को दिखाया कि ये नए अंक पुराने रोमन अंकों के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और आसान हैं।
सिसिली बना मिलन स्थल
इतिहासकारों का मानना है कि गणित के प्रति फिबोनाची की सोच ने यूरोप को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई। बैंकिंग, विज्ञान और इंजीनियरिंग की नीव भी इसी बदलाव से मजबूत हुई। इस बदलाव में सिसिली की भूमिका अहम रही। 12वीं सदी का सिसिली अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन स्थल था। वहां ईसाई, मुसलमान, यहूदी और यूनानी रहते। पालेर्मों के बाजारों में कई भाषाएं सुनाई देती थीं।
तकनीक का फैलाव
सिसिली के शासक रोजर-2 ने अपने राज्य में अलग-अलग संस्कृतियों को स्थान दिया। पालेर्मो का पैलेटाइन चैपल इसका बड़ा उदाहरण था, जहां अरबी कला, बायजेन्टाइन सजावट (Byzantine decoration) और नॉर्मन वास्तुकला एक साथ दिखती थी। यह विविधता की शक्ति का प्रतीक था। उस समय जब कई इलाके धर्मयुद्धों में फंसे थे, सिसिली व्यापार और विकास पर ध्यान दे रहा था। मिस्र, अफ्रीका और भारत से सामान यहां आता था। इन जहाजों के साथ नए विचार, तकनीक और ज्ञान भी दुनिया में फैलते।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…