Select Date:

एयरफोर्स चीफ ने की चीन सीमा पर तैनात एयर वॉरियर्स की तारीफ

Updated on 08-10-2020 10:58 PM

 (नई दिल्ली) 88वें भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने परेड की सलामी लेने के बाद अपने संबोधन में शॉर्ट नोटिस पर चीन सीमा पर तैनात होने वाले एयर वॉरियर्स की तारीफ की तो यह भी कहा कि वायुसेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा को तैयार है। भदौरिया ने कहा, ''मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय एयर फोर्स हर परिस्थिति में देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा को तैयार है। वायुसेना प्रमुख ने कहा, ''नॉर्दन फ्रंटियर्स पर हाल के तनाव को लेकर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए मैं सभी एयर वॉरियर्स की सराहना करता हूं, जब हमने किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए शॉर्ट नोटिस पर अपने युद्धक सामानों को तैनात किया और भारतीय सेना की तैनाती और सभी आवश्यकताओं के लिए सक्रिय समर्थन प्रदान किया। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि उभरते सुरक्षा परिदृश्य में हर तरह के युद्ध क्षेत्र में लड़ाई के लिए मजबूत वायु सेना की महती आवश्यकता है। आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र का महत्व बढ़ सकता है। इसके साथ ही भदौरिया ने कहा कि ड्रोन जैसे कम लागत वाले विकल्पों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। भदौरिया ने कहा हमने अपने संकल्प, अभियान क्षमता और जरूरत पड़ने पर अपने दुश्मन से प्रभावी तरीके से निपटने की इच्छाशक्ति का स्पष्ट तरीके से प्रदर्शन किया है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आयोजित समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और नेवी प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान वायुसेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। आसमान में राफेल, तेजस जैसे लड़ाकू विमान गरजे तो चिनूक, अपाचे और एमआई-35 हेलीकॉप्टर्स का प्रदर्शन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.