Select Date:

सुशांत मौत मामले में एम्स जांच पैनल प्रमुख ने कहा यह कत्ल नहीं, सुसाइड का मामला

Updated on 04-10-2020 12:16 AM

मुंबई सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों के पैनल ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं। एम्स पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह आत्महत्या का केस है।

सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निषकर्ष पर पहुंची है। डॉक्टरों के पैनल ने सुशांत सिंह राजूपत की मौत मामले में मर्डर की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। डॉक्टर ने कहा सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या का मामला है। उल्लेखनीय है कि एम्स के डॉक्टरों ने 29 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी।

दरअस, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को लेकर सुशांत के परिवार सहित कई लोगों ने सीबीआई से इस मामले में हत्या के एंगल से जांच शुरू करने का आग्रह किया था। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे के कथित लेन-देन का आरोप लगाया है। फिलहाल, सुशांत सिंह केस से जुड़े ड्रग्स मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती जेल में हैं। सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सीबीआई के हाथ में जाने से पहले मुंबई पुलिस ने भी इसे आत्महत्या का मामला माना था। हालांकि, सीबीआई अभी इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के ईर्द-गिर्द ही जांच जारी रखेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.