Select Date:

एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने X यूजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जांच जारी

Updated on 24-04-2024 02:07 PM
बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तकनील डीपफेक की मदद से छेड़छाड़ कर दी गई थी। अब इस मामले में एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने ट्विटर यूजर (एक्स) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को एक X यूजर के खिलाफ कथित तौर पर एक 'डीपफेक' या हेरफेर किया गया वीडियो अपलोड करने के लिए एफआईआर दर्ज की। इस डीपफेक वीडियो में रणवीर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते नजर आए थे और पीएम मोदी की आलोचना करते हुए। रणवीर के पिता ने एक्स यूजर @sjataindia1st के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।

रणवीर के पिता ने कहा- किसी राजनीतिक दल से उसका कोई संबंध नहीं है

रणवीर सिंह के उस वीडियो से छेड़छाड़ हुई, जिसमें वो काशी में एक इंटरव्यू दे रहे थे। एक्टर के पिता ने शिकायत में कहा, 'रणवीर सिंह ने कभी ऐसा नहीं कहा और उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।'

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

अधिकारी ने बताया कि FIR भारतीय दंड संहिता की धारा 417 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धाराओं सहित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। मामले की जांच जारी है।

आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो

बीते दिनों आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में उन्होंने भी अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस वीडियो में वो कथित तौर पर एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए दिख रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
मंगलवार को एक्टर शेखर सुमन ने दिल्ली में BJP की सदस्यता ली है। इसके साथ ही अब वो और उनके बेटे अध्ययन सुमन की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक…
 09 May 2024
कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हाे रहा है। हाल ही में शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें…
 09 May 2024
डिनो मोरिया और जॉन अब्राहम ने एक ही वक्त में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने लगभग साथ ही बॉलीवुड में एंट्री भी की थी।दोनों ने काफी लंबे…
 09 May 2024
दिल्ली में जन्मीं और वहीं पर पली-बढ़ी एक लड़की। जिसने टूरिज्म में पढाई की और बाद में होटल में नौकरी करने लगी। घर पर भी कोई फिल्मी बैकग्राउंड नही था।…
 09 May 2024
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ में तगड़ी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन जब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' रिलीज हुई तो इसमें 'श्रीवल्ली' बनकर उन्होंने हिंदी बेल्ट में भी अपनी धाक…
 09 May 2024
राजकुमार राव ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शाहरुख खान ने उन्हें एक बार सलाह दी थी कि जब भी घर करीदे तो औकात से ज्यादा लेना।…
 09 May 2024
डायेरक्टर प्रशांत नील ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्में बनाईं, जो मील का पत्थर साबित हुईं। इन फिल्मों ने साउथ एक्टर यश को 'रॉकिंग स्टार'…
 09 May 2024
सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्टर ने एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म…
 08 May 2024
अपनी रुहानी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पत्नी कोयल रॉय को स्कूटी पर बिठाकर वोट…
Advt.