Select Date:

'कितनी क्यूट थी ये...' वाणी कपूर की बचपन की तस्वीरों पर दिल हार बैठे फैंस, पहचानना भी मुश्किल!

Updated on 09-05-2024 02:14 PM
दिल्ली में जन्मीं और वहीं पर पली-बढ़ी एक लड़की। जिसने टूरिज्म में पढाई की और बाद में होटल में नौकरी करने लगी। घर पर भी कोई फिल्मी बैकग्राउंड नही था। पापा का बिजनेस था और मम्मी उसमें हाथ बंटाती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस लड़की को मॉडलिंग के प्रोजेक्ट्स के लिए एक कंपनी ने साइन किया और सीधे यशराज की तीन फिल्में हाथ लग गईं। क्या अब भी नहीं पहचान पाए इस लड़की को?

इस वायरल फोटो में दिख रही ये प्यारी सी लड़की और कोई नहीं, बल्कि जानी-मानी एक्ट्रेस Vaani Kapoor हैं। जी हां। उन्होंने अपनी यादों का पिटारा खोला और कई सारी पुरानी तस्वीरों को फैंस के साथ भी शेयर किया। बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरें, जिनमें वाणी को पहचानना मुश्किल है।

11 साल में कीं 7 फिल्में

Vaani Kapoor की पहली फिल्म दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ थी। इसमें परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं। साल 2013 में एक्टिंग में डेब्यू करने वाली वाणी ने साल 2024 तक कुल 7 फिल्मों में काम किया है। वो 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह, 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ, 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार, 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना और 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी हैं।

इन फिल्मों और सीरीज में नजर आएंगी वाणी

35 साल की वाणी कपूर की अपकमिंग मूवीज में 'खेल खेल में', 'रेड 2' और 'बदतमीज दिल' शामिल है। वो एक थ्रिलर सीरीज में भी नजर आएंगी, जिसका नाम Mandala Murders है।

साउथ में भी किया है काम

क्या आप जानते हैं कि वाणी ने साउथ फिल्म में भी काम किया है। उन्होंने 2014 में Aaha Kalyanam से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
तेलुगू इंडस्ट्री में डेली सोप में काम करने वाले एक्टर चंद्रकांत का निधन हो गया है। एक्टर ने शुक्रवार को तेलंगाना के अलकापुर स्थित अपने घर पर कथित तौर पर…
 18 May 2024
एसएस राजामौली की 'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार निभाने के बाद अभिनेता सत्यराज की लोकप्रियता देशभर में बढ़ गई। एक्टर जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में…
 18 May 2024
शुक्रवार बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हुई श्रेयस तलपड़े और विजय राज की 'कर्तम भुगतम' पहले ही दिन बुरी तरह पिट गई है। यह फिल्‍म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू…
 18 May 2024
'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी को लेकर जो खबर आई है, उससे फैंस को झटका लग सकता है। खासकर, उन फैंस को जो प्रभास के साथ उनकी शादी का…
 17 May 2024
ऐश्वर्या राय बच्चन कांस 2024 अटेंड करने फ्रांस पहुंची हैं। ऐश्वर्या पहली बार रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन में दिखीं। हाथ में चोट लगने के बावजूद उन्होंने खूबसूरत वॉक किया।…
 17 May 2024
एक्टर विक्की कौशल ने 16 मई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर एक्टर की वाइफ कटरीना कैफ ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सेलिब्रेशन एक पोस्ट…
 17 May 2024
राजकुमार राव की फिल्‍म 'श्रीकांत' के लिए बॉक्‍स ऑफिस पर पहला हफ्ता सुखद रहा है। दृष्‍ट‍ि बाध‍ित बिजनसमैन श्रीकांत बोला की इस बायोपिक ने सात दिनों में ना सिर्फ करोड़ों…
 17 May 2024
राखी सावंत बीते दो दिनों से अस्‍पताल में हैं। उन्‍हें सीने में तेज दर्द की श‍िकायत के बाद मंगलवार शाम को भर्ती किया गया है। अपनी बेबाक बयानी और अतरंगी…
 17 May 2024
सरल स्‍वभाव, भोली सूरत और तिकड़मबाज वकील माधव मिश्रा की वापसी हो रही है। जी हां, OTT की दुनिया के पॉपुलर वेब सीरीज 'क्रिम‍िनल जस्‍ट‍िस' का चौथा सीजन आने वाला…
Advt.