Select Date:

बांग्लादेश में चुनाव के दिन अमेरिका और चीन के बीच शुरू हुआ झगड़ा, ड्रैगन ने अमेरिकी राजदूत को दी चेतावनी

Updated on 12-02-2026 12:59 PM
ढाका: चीन ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश और दूसरे दक्षिण एशियाई देशों के साथ उसके रिश्ते किसी तीसरे पक्ष को निशाना बनाने के लिए नहीं बनाए गये हैं और न ही वे किसी बाहरी ताकत से प्रभावित होंगे। चीन का बयान उस वक्त आया है जब बांग्लादेश में चुनाव हो रहे हैं। वहीं, मोहम्मद यूनुस ने चीन के साथ रक्षा संबंधों में विस्तार लाया है। बांग्लादेश में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि "इन रिश्तों में दखल देने या रुकावट डालने की कोई भी कोशिश नाकाम होगी।" उन्होंने बांग्लादेश में अमेरिका के राजदूत ब्रेंट टी क्रिस्टेंसन की चीन से जुड़ी बातों को गलत करार दिया है।

ढाका में चीनी राजदूत ने अपने वेरिफाइड Facebook पेज पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। माना जा रहा है कि चीन, बांग्लादेश को लेकर अमेरिका को चेतावनी देने की कोशिश कर रहा है। ये झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ है जब बांग्लादेश में चुनाव हो रहे हैं और चुनावी नतीजे आने के बाद मोहम्मद यूनुस का शासन खत्म हो जाएगा। इसके बाद एक चुनी हुई सरकार देश का नेतृत्व करेगी और बहुत मुमकिन है कि तारिक रहमान ही देश के प्रधानमंत्री बनें।
ढाका में चीनी दूतावास ने क्यों दी अमेरिका को चेतावनी
ढाका स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि चीनी दूतावास ने इस मामले पर अपनी गंभीर राय साफ कर दी है और कहा कि बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत फिर से वही पुराना राग अलाप रहे हैं, बांग्लादेश-चीन रिश्तों पर उंगली उठा रहे हैं और गलतफहमियां फैला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि "ऐसी बातें गलत इरादों से की जाती हैं।" प्रवक्ता ने कहा कि "चीन और बांग्लादेश एक-दूसरे का सम्मान और समर्थन करते हैं और उन्होंने देशों के बीच दोस्ताना लेन-देन और आपसी फ़ायदे वाले सहयोग का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है।"
दरअसल, अमेरिकी राजदूत ने पिछले दिनों कहा था कि वह दक्षिण एशिया में चीन के बढ़ते असर को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके पास अपनी पार्टनर सेनाओं की क्षमता की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। 21 जनवरी को पत्रकारों के एक छोटे समूह से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि "आप जानते हैं, जैसा कि मैंने अपनी सुनवाई में कहा था... मैं दक्षिण एशिया में चीन के बढ़ते असर को लेकर चिंतित हूं। मुझे लगता है कि अमेरिकी सरकार इस बारे में बहुत साफ रही है।"राजदूत क्रिस्टेंसन ने कहा था कि "और जैसा कि मैंने अपनी सुनवाई में वादा किया था, मैं हमेशा सरकार में अपने दोस्तों के साथ बातचीत करूंगा - चाहे वह अंतरिम सरकार हो या नई चुनी हुई सरकार - ताकि अगर बांग्लादेश सरकार उस रास्ते पर जाने का फैसला करती है, तो कुछ इलाकों में चीन के साथ उनके शामिल होने के खतरों को साफ तौर पर बताया जा सके।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.